Friday, January 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, दो के नाम 350 से अ​धिक ​सिक्स

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, दो के नाम 350 से अ​धिक ​सिक्स

Pankaj Mishra Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Jan 09, 2026 05:48 pm IST, Updated : Jan 09, 2026 05:48 pm IST
  • वनडे क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर से शुरू होने वाला है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक दूसरे के सामने आने वाली हैं। सीरीज में कुल मिलाकर तीन मैच खेले जाएंगे। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नजर आएंगे। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि वनडे क्रिकेट में अभी तक सबसे ज्यादा सिक्स किसने लगाए हैं। चलिए आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
    Image Source : ap
    वनडे क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर से शुरू होने वाला है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक दूसरे के सामने आने वाली हैं। सीरीज में कुल मिलाकर तीन मैच खेले जाएंगे। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नजर आएंगे। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि वनडे क्रिकेट में अभी तक सबसे ज्यादा सिक्स किसने लगाए हैं। चलिए आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
  • वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 279 वनडे मैच खेलकर अब तक 355 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है। इस सीरीज में जब रोहित फिर से मैदान में उतरेंगे तो कुछ और छक्के लगाकर अपना कीर्तिमान और भी बड़ा करने की कोशिश करेंगे। देखना होगा कि वे कहां तक पहुंचते हैं।
    Image Source : ap
    वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 279 वनडे मैच खेलकर अब तक 355 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है। इस सीरीज में जब रोहित फिर से मैदान में उतरेंगे तो कुछ और छक्के लगाकर अपना कीर्तिमान और भी बड़ा करने की कोशिश करेंगे। देखना होगा कि वे कहां तक पहुंचते हैं।
  • इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। कई साल तक उनके नाम ये कीर्तिमान रहा। अफरीदी ने 398 वनडे मैच खेलकर 351 छक्के लगाने का काम किया था। उन्होंने साल 1996 से लेकर 2015 तक क्रिकेट खेला। रोहित शर्मा और शाहिद अफरीदी ही केवल ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 350 से ज्यादा छक्के लगाने में सफलता हासिल की है।
    Image Source : getty
    इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। कई साल तक उनके नाम ये कीर्तिमान रहा। अफरीदी ने 398 वनडे मैच खेलकर 351 छक्के लगाने का काम किया था। उन्होंने साल 1996 से लेकर 2015 तक क्रिकेट खेला। रोहित शर्मा और शाहिद अफरीदी ही केवल ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 350 से ज्यादा छक्के लगाने में सफलता हासिल की है।
  • वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। उन्होंने अपने करियर में 301 वनडे मैच खेलकर 331 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल ने साल 1999 में वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था और साल 2019 तक खेलते रहे। अब वे रिटायर हो चुके हैं।
    Image Source : getty
    वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। उन्होंने अपने करियर में 301 वनडे मैच खेलकर 331 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल ने साल 1999 में वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था और साल 2019 तक खेलते रहे। अब वे रिटायर हो चुके हैं।
  • श्रीलंका के शानदार बल्लेबाजों में से एक सनथ जयसूर्या की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में नंबर चार पर आते हैं। उन्होंने अपने करियर में 445 वनडे मैच खेलकर 270 सिक्स लगाए हैं। साल 1989 में वनडे डेब्यू करने के बाद वे साल 2011 तक लगातार खेलते रहे।
    Image Source : getty
    श्रीलंका के शानदार बल्लेबाजों में से एक सनथ जयसूर्या की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में नंबर चार पर आते हैं। उन्होंने अपने करियर में 445 वनडे मैच खेलकर 270 सिक्स लगाए हैं। साल 1989 में वनडे डेब्यू करने के बाद वे साल 2011 तक लगातार खेलते रहे।
  • भारत के कप्तान रहे एमएस धोनी का नाम इस लिस्ट में नंबर पांच पर आता है। महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे इंटरनेशनल में 350 मुकाबले खेलकर 229 सिक्स लगाने का काम किया है। धोनी ने साल 2004 में अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था, इसके बाद साल 2019 तक खेलते रहे। साल 2020 में उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।
    Image Source : getty
    भारत के कप्तान रहे एमएस धोनी का नाम इस लिस्ट में नंबर पांच पर आता है। महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे इंटरनेशनल में 350 मुकाबले खेलकर 229 सिक्स लगाने का काम किया है। धोनी ने साल 2004 में अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था, इसके बाद साल 2019 तक खेलते रहे। साल 2020 में उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।