टी20 एशिया कप में किसने ठोके हैं सबसे ज्यादा छक्के, अफगानिस्तान के बल्लेबाजों का जलवा
टी20 एशिया कप में किसने ठोके हैं सबसे ज्यादा छक्के, अफगानिस्तान के बल्लेबाजों का जलवा
एशिया कप का आगाज हो चुका है। इस बार टी20 फॉर्मेट पर ये टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस बीच आपको नजर डालनी चाहिए कि टी20 एशिया कप में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए हैं। खास तौर पर यहां अफगानिस्तान के बल्लेबाजों का जलवा देखने के लिए मिल रहा है।
Published : Sep 09, 2025 11:26 pm IST, Updated : Sep 09, 2025 11:26 pm IST
1/6Image Source : AP
एशिया कप का आगाज हो चुका है। इस बार टी20 फॉर्मेट पर ये टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस बीच आपको नजर डालनी चाहिए कि टी20 एशिया कप में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए हैं। खास तौर पर यहां अफगानिस्तान के बल्लेबाजों का जलवा देखने के लिए मिल रहा है।
2/6Image Source : AP
टी20 एशिया कप में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज हैं। उन्होंने इससे पहले साल 2022 का ही टी20 एशिया कप खेला है। इस दौरान छह मैच खेलकर अपने नाम 13 छक्के कर चुके हैं। गुजरबाज ने अब तक इस टूर्नामेंट में 160 रन बनाए हैं। इस बार भी उन पर नजर रहने वाली है।
3/6Image Source : pti
अफगानिस्तान के ही नजीबुल्ला जादरान इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक टी20 एशिया कप में 8 मैच खेलकर 13 छक्के लगाए हैं। यानी पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बराबर सिक्स हैं। लेकिन गुरबाज ने कम मैच खेलकर इतने छक्के लगाए हैं, इसलिए वे पहले नंबर पर हैं। जादरान के नाम टी20 एशिया कप में 176 रन दर्ज हैं।
4/6Image Source : ap
रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने टी20 एशिया कप में 9 मैच खेलकर 12 छक्के लगाए हैं। उनके नाम 271 रन हैं। रोहित ने साल 2016 और 2022 का टी20 एशिया कप खेला है, हालांकि अब वे टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और अब केवल वनडे ही खेल रहे हैं।
5/6Image Source : getty
हांगकांग के बल्लेबाज बाबर हयात ने अब तक टी20 एशिया कप में 6 मैच खेलकर 11 छक्के लगाए हैं। बाबर के नाम इस टूर्नामेंट में 257 रन दर्ज हैं। बाबर ने भी साल 2016 और उसके बाद 2022 का टी20 एशिया कप खेला है और इस बार भी खेल रहे हैं। अगर उनका बल्ला सही से चला तो वे पहले नंबर की कुर्सी पर कभी कब्जा जमा सकते हैं।
6/6Image Source : ap
भारत के विराट कोहली ने टी20 एशिया कप में 10 मैच खेलकर 11 छक्के लगाए हैं। कोहली के नाम इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 429 रन हैं। उन्होंने साल 2016 और 2022 का टी20 एशिया कप खेला है। साल 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। अब वे केवल वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं।