क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टेस्ट क्रिकेट सबसे कठिन प्रारूप है जिसमें चौके लगना तो आम है लेकिन छक्के कम ही क्रिकेटरों के बल्ले से देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले एक्टिव खिलाड़ियों के बारे में......
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले एक्टिव खिलाड़ियों की बात की जाए तो भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 52 छक्कों के साथ 5वें नंबर पर हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादाल छक्के जड़ने वाले एक्टिव खिलाड़ियों में डेविड वॉर्नर चौथे पायदान पर हैं। वॉर्नर के बल्ले से अभी तक टेस्ट में 56 छक्के निकल चुके हैं।
इस मामलें में श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज चौथे नंबर पर हैं। मैथ्यूज ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 61 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं।
न्यूजीलैंड के टिम साउदी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले एक्टिव खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। साउदी ने टेस्ट में 72 छक्के जड़े हैं।
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले एक्टिव खिलाड़ियों मे टॉप पर हैं। उनके नाम क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट में 74 छक्के दर्ज हैं।