बतौर कप्तान शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप-3 में शुभमन गिल
बतौर कप्तान शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप-3 में शुभमन गिल
टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल उन धुरंधर कप्तानों में शुमार हो गए हैं, जिनकी कप्तानी का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ है। गिल बतौर कप्तान शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबजों के धाकड़ क्लब में तीसरे पायदान पर हैं।
Published : Jun 08, 2026 10:46 am IST, Updated : Jun 08, 2026 10:46 am IST
1/5Image Source : PTI
टेस्ट क्रिकेट में एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाज हुए हैं, लेकिन बतौर कप्तान टेस्ट में धमाकेदार आगाज करने का मौका सिर्फ कुछ ही खिलाड़ियों को मिल सका है। इनमें भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी शुमार हैं। आइए जानते हैं बतौर कप्तान शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में..
2/5Image Source : PTI
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ बतौर कप्तान शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। स्टीव स्मिथ ने बतौर कप्तान शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में 1050 रन बनाने का कारनामा किया। वैसे स्मिथ अब तक 44 टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें 4425 रन जड़े हैं।
3/5Image Source : PTI
भारतीय कप्तान शुभमन गिल बतौर कप्तान शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। शुभमन गिल ने जब से कप्तानी का जिम्मा संभाला है, तब से ही उनका बल्ला लगातार आग उगल रहा है। कप्तान गिल ने शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में 1076 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 82.76 का है। गिल अपनी कप्तानी में 6 शतक और 1 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
4/5Image Source : AFP
इंग्लैंड के ग्राहम गूच बतौर कप्तान शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ग्राहम गूच ने अपनी पहली 15 पारियों में कप्तान के तौर पर 1094 रन जड़ने का कारनामा किया। हालांकि, वह महान डॉन ब्रैडमैन का कीर्तिमान ध्वस्त नहीं कर पाए।
5/5Image Source : PTI
बतौर कप्तान शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है। डॉन ब्रैडमैन ने शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में 1244 रन जड़े। उनका यह रिकॉर्ड अब तक कोई भी कप्तान नहीं तोड़ पाया है।