एंडरसन- तेंदुलकर ट्रॉफी में अब तक किसने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट, बुमराह और सिराज बराबरी पर
एंडरसन- तेंदुलकर ट्रॉफी में अब तक किसने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट, बुमराह और सिराज बराबरी पर
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का नाम अब एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी कर दिया गया है। भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और इंग्लैड के जेम्स एंडरसन के नाम से इस ट्रॉफी का नामकरण हुआ है। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि इस टूर्नामेंट में अब तक किसने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
Published : Jul 29, 2025 05:51 pm IST, Updated : Jul 29, 2025 05:51 pm IST
1/6Image Source : getty
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का नाम अब एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी कर दिया गया है। भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और इंग्लैड के जेम्स एंडरसन के नाम से इस ट्रॉफी का नामकरण हुआ है। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि इस टूर्नामेंट में अब तक किसने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
2/6Image Source : pti
एडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स हैं। स्टोक्स ने अब तक चार मैच खेलकर 17 विकेट अपने नाम किए हैं। वे एक बार चार और एक बार पांच विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। स्टोक्स का औसत इस दौरान 25.23 का रहा है। उन्होंने 3.06 की इकॉनमी से विकेट लेने का काम किया है।
3/6Image Source : getty
भारत के जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। बुमराह ने एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी में अब तक तीन मैच खेलकर 14 विकेट अपने नाम किए हैं। बुमराह ने दो बार पांच विकेट लेने में सफलता हासिल की है। बुमराह का औसत 26.00 का है और उन्होंने 3.04 की इकॉनमी से विकेट हासिल किए हैं।
4/6Image Source : getty
मोहम्मद सिराज की बात की जाए तो उन्होंने अब तक चार मैच खेलकर एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी में 14 विकेट लिए हैं। यानी एक मैच ज्यादा खेलकर सिराज के भी विकेट बुमराह के ही बराबर हैं। सिराज ने 39.71 के औसत से विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 4.00 की है।
5/6Image Source : getty
आकाश दीप केवल दो ही मैच खेलकर इस लिस्ट में नंबर चार पर आ जाते हैं। आकाश दीप ने दो मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने एक बार चार और एक बार पांच विकेट लिए हैं। इस दौरान आकाश दीप का औसत 28.09 का है और उनकी इकॉनमी 4.28 की रही है।
6/6Image Source : AP
इंग्लैंड के जोश टंग इस लिस्ट में नंबर पांच पर आते हैं। उन्होंने अब तक एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी में 2 मैच खेलकर आकाश दीप की जगह 11 विकेट अपने खाते में डाले हैं। उन्होंने एक बार चार विकेट लिए हैं। जोश टंग का औसत 33.63 का है और उनकी इकॉनमी 4.56 का रहा है।