1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप-3 की रेस है दिलचस्प

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप-3 की रेस है दिलचस्प

Written By: Hitesh Jha
Published : Aug 10, 2026 09:09 pm IST,  Updated : Aug 10, 2026 09:09 pm IST
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन के नाम है। उन्होंने अब तक WTC में 55 मैच खेले हैं और यहां उन्होंने 98 पारियों में 26.96 के औसत से 224 विकेट हासिल किए हैं। वह 10 बार पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं।
1/5 Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया के ही तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 54 मैच खेले हैं और वहां 105 पारियों में 24.90 के औसत से 222 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने इस दौरान 7 बार पांच विकेट हॉल भी अपने नाम किया है।
2/5 Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 52 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 97 पारियों में 221 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 10 बार पांच विकेट हॉल लिया है। बांग्लादेश सीरीज में टॉप-3 में शामिल तीन गेंदबाजों के बीच नंबर 1 पोजीशन के लिए रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है।
3/5 Image Source : AP

भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन का नाम WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर है। वह अपने करियर में 41 WTC मैच खेलने में कामयाब रहे और इस दौरान 78 पारियों में 21.49 के औसत से 195 विकेट हासिल किए हैं। अश्विन ने WTC में 11 बार पांच विकेट हॉल लिया है।
4/5 Image Source : AP

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने अब तक 42 मैचों की 79 पारियों में 185 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका औसत 19.23 का रहा। इस दौरान वह 13 बार पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे।
5/5 Image Source : AP

Advertisement