1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. IPL 2020 RR vs CSK : आखिरी ओवर में धोनी की तूफानी पारी भी नहीं दिला सकी सीएसके को जीत, 16 रन से हारे

IPL 2020 RR vs CSK : आखिरी ओवर में धोनी की तूफानी पारी भी नहीं दिला सकी सीएसके को जीत, 16 रन से हारे

Written By: India TV Sports Desk
Published : Sep 23, 2020 11:10 am IST,  Updated : Sep 23, 2020 11:10 am IST
आईपीएल 2020 का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
1/6 Image Source : IPLT20.com

आईपीएल 2020 का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

यशस्वी जायसवाल के जल्दी आउट होने के बाद सैमसन (74) और स्मिथ (69) ने पारी को संभाला और सीएसके के गेंदबाजों के खिलाफ छक्कों की बरसात कर दी।
2/6 Image Source : IPLT20.com

यशस्वी जायसवाल के जल्दी आउट होने के बाद सैमसन (74) और स्मिथ (69) ने पारी को संभाला और सीएसके के गेंदबाजों के खिलाफ छक्कों की बरसात कर दी।

अंत में जोफ्रा आर्चर ने आकर तूफानी पारी खेली और लुंगी एनगिडी के आखिरी ओवर में 30 रन बटौरे। राजस्थान ने इसी के साथ सीएसके को 217 रन का लक्ष्य दिया।
3/6 Image Source : IPLT20.com

अंत में जोफ्रा आर्चर ने आकर तूफानी पारी खेली और लुंगी एनगिडी के आखिरी ओवर में 30 रन बटौरे। राजस्थान ने इसी के साथ सीएसके को 217 रन का लक्ष्य दिया।

पहले विकेट के लिए शे वॉटसन और मुरली विजय ने 56 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद राहुल तेवटिया और श्रेयस गोपाल की फिरकी के आगे एक के बाद एक सीएसके के बल्लेबाज आउट होते रहे।
4/6 Image Source : IPLT20.com

पहले विकेट के लिए शे वॉटसन और मुरली विजय ने 56 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद राहुल तेवटिया और श्रेयस गोपाल की फिरकी के आगे एक के बाद एक सीएसके के बल्लेबाज आउट होते रहे।

डु प्लेसिस दूसरे छोर पर जमें हुए थे और उन्होंने 37 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली। डुप्लेसिस 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आर्चर का शिकार बने।
5/6 Image Source : IPLT20.com

डु प्लेसिस दूसरे छोर पर जमें हुए थे और उन्होंने 37 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली। डुप्लेसिस 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आर्चर का शिकार बने।

आखिरी ओवर में धोनी ने टॉम कुर्रन को लगातार तीन छक्के लगाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। सीएसके को इस मैच में 16 रन से हार का सामना करना पड़ा।
6/6 Image Source : IPLT20.com

Advertisement