आईपीएल 2020 के 32वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराकर प्वॉइंट टेबल में टॉप कर लिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल 21 और राहुल त्रिपाठी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
मुंबई की कसी हुई गेंदबाजी के आगे नीतिश राणा (5), दिनेश कार्तिक (4) और आंद्रे रसेल (12) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। 61 के स्कोर पर केकेआर ने अपने 5 विकेट खो दिए थे।
इसके बाद केकेआर के नए कप्तान इयोन मोर्गन (39*) ने पैट कमिंस (53*) के साथ 87 रन की साझेदारी कर टीम को 148 रन तक पहुंचाया।
मुंबई के क्विंटन डी कॉक (78*) और रोहित शर्मा (35) ने अच्छी शुरुआत दी ओर पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े।
रोहित के आउट होने के बाद सूर्याकुमार भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अंत में हार्दिक ने 21 रन के तेज तर्रार पारी खेलकर मुंबई को जीत दिलाई।