ODI में सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज, टॉप 3 पर भारत का कब्जा
ODI में सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज, टॉप 3 पर भारत का कब्जा
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक तो विराट कोहली ने लगाए हैं। ये बात तो आपको पता ही है। इसके बाद सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। खास बात ये है कि टॉप 3 पर भारतीय बल्लेबाजों का ही कब्जा है। यहां आपको टॉप 5 के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Apr 01, 2026 02:46 pm IST, Updated : Apr 01, 2026 02:46 pm IST
1/6Image Source : getty
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक तो विराट कोहली ने लगाए हैं। ये बात तो आपको पता ही है। इसके बाद सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। खास बात ये है कि टॉप 3 पर भारतीय बल्लेबाजों का ही कब्जा है। यहां आपको टॉप 5 के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए एक नजर उन बल्लेबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।
2/6Image Source : getty
वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने अब तक 311 मैच खेलकर 54 सेंचुरी लगा दी हैं। वे 50 से अधिक सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं। अब कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं, इसलिए उनका फोकस केवल वनडे पर ही है। अगले साल वनडे विश्व कप पर उनकी नजर है।
3/6Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 463 मैच खेलकर 49 शतक लगाए हैं। काफी वक्त तक उनके नाम ये रिकॉर्ड रहा। उसके बाद विराट कोहली ने इसे ध्वस्त किया था। सचिन ने साल 1989 में डेब्यू कर साल 2012 तक क्रिकेट खेला। इसके बाद भी वे अभी तक दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। देखना होगा कि वे कब तक यहां काबिज रहते हैं।
4/6Image Source : getty
इस लिस्ट में तीसरा नाम रोहित शर्मा का आता है। रोहित शर्मा ने अब तक 282 वनडे मैच खेलकर 33 शतक लगाए हैं। रोहित भी अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं। उनका भी फोकस केवल वनडे पर ही है। वे अब कप्तान तो नहीं हैं, लेकिन वे भी अगले साल होने वाला वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं। इसलिए वे अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान दे रहे हैं।
5/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान रहे रिकी पोंटिंग ने अपने वनडे करियर में 375 मैच खेलकर 30 शतक लगाए हैं। पोंटिंग ने साल 1995 में पहला वनडे खेला था और इसके बाद 2012 तक वे खेलते रहे। रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के अलावा आईसीसी की टीम के लिए भी खेलकर शतक लगाए हैं। इसका भी ध्यान रखिएगा।
6/6Image Source : getty
श्रीलंका के कप्तान रहे सनथ जयसूर्या की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। जयसूर्या ने साल 1989 से लेकर 2011 तक अपनी टीम के लिए खेला और कुछ वक्त तक कप्तान भी रहे। उन्होंने 445 मैच खेलकर 28 शतक लगाए हैं। वे अभी भी श्रीलंका की टीम से जुड़े हुए हैं।