कोरोना वायरस महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर से उम्मीद की जा रही है कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में इस रंगारंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा सकता है।
इंडियन प्रीमियर लीग में वैसे तो भारत के अलावा के कई विदेशी धाकड़ खिलाड़ी भी खेलते हैं कि लेकिन रन बनाने के मामले में वह भारतीय से पीछे ही रहे हैं। आईपीएल में अबतक सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप पांच खिलाड़ियों में से चार भारतीय हैं।
इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए खेलने वाले विराट कोहली हैं। विराट कोहली इस लीग में 177 मैचों में सबसे अधिक 5412 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 37.84 का रहा है। इस टूर्नामेंट के सभी सीजन को मिलाकर कोहली 36 अर्द्धशतक के साथ 2 शतक भी लगा चुके हैं।
वहीं आईपीएल में रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले सुरेश रैना हैं। रैना इस लीग में 193 मैच खेलकर 33.34 की औसत से 5368 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 38 अर्द्धशतक लगाए हैं।
रैना के बाद तीसरे स्थान पर मुंबई इंडिययंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में अबतक कुल 188 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 31.60 की औसत से 4898 रन बनाए हैं। रोहित ने भी आईपीएल में अबतक कुल एक शतक लगाया है जबकि उनके नाम 36 अर्द्धशतक दर्ज है।
सबसे अधिक रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम आता है। वॉनर्र इस लीग में अब तक कुल 126 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 43.17 की औसत से 4706 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 44 अर्द्धशतक के साथ ही चार बार सैकड़ा भी जड़ चुके हैं।
वहीं रन बनाने के मामले में पांचवे स्थान पर भारत के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले धवन 159 मैचों में 4579 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 33.42 का रहा है जबिक उन्होंने 37 अर्द्धशतक लगाए हैं।