ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज, बाबर आजम का अनोखा करिश्मा
ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज, बाबर आजम का अनोखा करिश्मा
बाबर आजम ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 102 रनों की पारी खेली है और अपने दम पर जीत दिलाई है। उनका वनडे क्रिकेट में ये 20वां शतक है।
Published : Nov 15, 2025 12:08 am IST, Updated : Nov 15, 2025 12:08 am IST
1/5Image Source : ap
बाबर आजम ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 102 रनों की पारी खेली है और अपने दम पर जीत दिलाई है। उनका वनडे क्रिकेट में ये 20वां शतक है।
2/5Image Source : ap
पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में बाबर आजम और सईद अनवर संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने अभी तक पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में कुल 20-20 शतक लगाए हैं।
3/5Image Source : getty
मोहम्मद युसुफ ने पाकिस्तानी के लिए अभी तक 281 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 15 शतक निकले हैं। वह पाकिस्तानी टीम के लिए वनडे क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।
4/5Image Source : ap
पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में फखर जमां और मोहम्मद हफीज संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। इन दोनों प्लेयर्स ने पाकिस्तानी टीम के लिए वनडे क्रिकेट में कुल 11-11 शतक जड़े हैं।
5/5Image Source : getty
इजाद अहमद और इंजमाम उल हक दोनों ही बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी टीम के लिए वनडे क्रिकेट में कुल 10-10 शतक लगाए हैं। इंजमाम ने पाकिस्तान के लिए कुल 375 मुकाबले खेले और उन्होंने 10 शतक लगाए थे।