पाकिस्तानी टीम के लिए ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज, दूसरे नंबर पर बाबर आजम
पाकिस्तानी टीम के लिए ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज, दूसरे नंबर पर बाबर आजम
पाकिस्तानी टीम हमेशा से ही अपनी गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। लेकिन पाकिस्तान ने दुनिया को जावेद मियांदाद, सईद अनवर, इंजमाम उल हक जैसे बल्लेबाज भी दिए। आइए जानते हैं, पाकिस्तानी टीम के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक किन बल्लेबाजों ने लगाए हैं।
Published : Feb 08, 2025 10:23 pm IST, Updated : Feb 08, 2025 10:23 pm IST
1/6Image Source : getty
पाकिस्तानी टीम हमेशा से ही अपनी गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। लेकिन पाकिस्तान ने दुनिया को जावेद मियांदाद, सईद अनवर, इंजमाम उल हक जैसे बल्लेबाज भी दिए। आइए जानते हैं, पाकिस्तानी टीम के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक किन बल्लेबाजों ने लगाए हैं।
2/6Image Source : getty
पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड सईद अनवर के नाम है। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए 247 वनडे मैचों में कुल 20 शतक लगाए थे।
3/6Image Source : getty
पाकिस्तान के लिए ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में बाबर आजम दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए 124 वनडे मैचों में कुल 19 शतक जड़े थे।
4/6Image Source : getty
मोहम्मद युसुफ ने पाकिस्तानी टीम के लिए वनडे क्रिकेट के 281 मैचों में कुल 15 शतक ठोके थे। वह पाकिस्तानी टीम के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।
5/6Image Source : getty
फखर जमां और मोहम्मद हफीज दोनों ही बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी टीम के लिए वनडे क्रिकेट में कुल 11-11 शतक लगाए थे। पाकिस्तानी टीम के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में दोनों बल्लेबाज संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं।
6/6Image Source : getty
इजाद अहमद और इंजमाम उल हक दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी टीम के लिए वनडे क्रिकेट में 10-10 शतक लगाए थे। अब दोनों प्लेयर्स पाकिस्तान के लिए ODI शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं।