पाकिस्तान के लिए ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, सिर्फ एक के नाम 10000 से ज्यादा रन
पाकिस्तान के लिए ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, सिर्फ एक के नाम 10000 से ज्यादा रन
पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में अभी तक एक ही बल्लेबाज 10000 से ज्यादा रन बना पाया है और वह भी इंजमाम उल हक हैं, जो रिटायरमेंट ले चुके हैं। आइए जानते हैं, पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं।
Published : Aug 05, 2025 11:22 pm IST, Updated : Aug 06, 2025 01:48 am IST
1/6Image Source : getty
पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में अभी तक एक ही बल्लेबाज 10000 से ज्यादा रन बना पाया है और वह भी इंजमाम उल हक हैं, जो रिटायरमेंट ले चुके हैं। आइए जानते हैं, पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
इंजमाम उल हक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। उन्होंने 375 वनडे मैचों में कुल 11701 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 10 शतक और 83 अर्धशतक निकले हैं। वह इकलौते पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 10000 से ज्यादा वनडे रन बनाए हैं।
3/6Image Source : getty
मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 281 वनडे मैचों में 9554 रन बनाए हैं, जिसमें 15 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं।
4/6Image Source : getty
सईद अनवर पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 247 वनडे मैचों में कुल 8824 रन बनाए हैं, जिसमें 20 शतक और 43 अर्धशतक निकले हैं।
5/6Image Source : getty
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 393 वनडे मैचों में 8027 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं। अफरीदी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
6/6Image Source : getty
शोएब मलिक ने पाकिस्तान के लिए 287 वनडे मैचों में 7534 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 44 अर्धशतक निकले हैं। वह पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं।