Published : Nov 21, 2025 12:06 am IST, Updated : Nov 21, 2025 12:06 am IST
1/6Image Source : ap
मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश की टीम के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले प्लेयर बने हैं। इसी के साथ वह टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 से ज्यादा मुकाबले खेलने वाले कुल पांचवें प्लेयर बने हैं। उनसे पहले विराट कोहली, रॉस टेलर, टिम साउदी और डेविड वॉर्नर तीनों फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं।
2/6Image Source : ap
मुश्फिकुर रहीम ने बांग्लादेश की टीम के लिए 100 टेस्ट, 274 वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 102 मुकाबले खेले हैं। उनकी गिनती बांग्लादेश के बेहतरीन विकेटकीपर्स में होती है।
3/6Image Source : ap
विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 9230 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 305 वनडे मैच और 125 T20I मैच खेले हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 82 शतक लगाए हैं।
4/6Image Source : ap
रॉस टेलर ने भी टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट तीनों फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 112 टेस्ट, 236 वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 106 मुकाबले खेले हैं। पहले वह न्यूजीलैंड की तरफ से खेल रहे थे। फिर उन्होंने रिटायरमेंट ले ली और समोआ की तरफ से क्रिकेट खेलने लगे।
5/6Image Source : ap
टिम साउदी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। उन्होंने अपने दम पर न्यूजीलैंड की टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है। साउदी ने टेस्ट में 107 मैच, 161 वनडे मैच और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 126 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं।
6/6Image Source : ap
डेविड वॉर्नर की गिनती दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने अपने दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट, 161 वनडे मैच, 110 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।