रवि बिश्नोई बनाम कुलदीप यादव, 43 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों धाकड़ स्पिनर्स का रिकॉर्ड
रवि बिश्नोई बनाम कुलदीप यादव, 43 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों धाकड़ स्पिनर्स का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में लंबे समय के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की वापसी देखने को मिली, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित जरूर किया।
Published : Jan 25, 2026 09:04 pm IST, Updated : Jan 25, 2026 10:00 pm IST
1/6Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसके तीसरे मुकाबले में लंबे समय के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को शामिल किया गया। बिश्नोई ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 18 रन देने के साथ दो विकेट हासिल किए। बिश्नोई हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को जवाब जरूर दिया। ऐसे में हम आपको रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव के प्रदर्शन की तुलना करते हुए उनके रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
रवि बिश्नोई ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 43 मुकाबले खेले हैं तो वहीं कुलदीप यादव ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 52 मैच खेले हैं। ऐसे में हम आपको रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव का 43-43 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। रवि बिश्नोई ने 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 43 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.04 के औसत से कुल 63 विकेट हासिल किए हैं। कुलदीप यादव ने 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 42 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 13.23 के औसत से 77 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : AP
रवि बिश्नोई का 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 13 रन देकर चार विकेट है। कुलदीप यादव का 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट था।
4/6Image Source : AP
रवि बिश्नोई 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक बार भी किसी मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा करने में कामयाब नहीं हो सके थे, हालांकि उन्होंने 2 बार चार विकेट मैच में जरूर हासिल किए हैं। कुलदीप यादव ने 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जहां 2 बार पांच विकेट हॉल लिए हैं, तो वहीं 2 बार चार विकेट भी मैच में लेने में कामयाब रहे थे।
5/6Image Source : AP
रवि बिश्नोई का 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट को लेकर बात की जाए वह 7.28 का देखने का है। कुलदीप यादव का 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह 6.68 का देखने को मिला था।
6/6Image Source : AP
रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव दोनों में किस गेंदबाज ने 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके हैं तो उसमें बिश्नोई थोड़ा आगे दिखते हैं। रवि बिश्नोई ने 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जहां तीन मेडन ओवर्स फेंके हैं तो वहीं कुलदीप यादव 2 मेडन ओवर्स फेंकने में कामयाब हुए थे।