रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के श्रीकर भरत ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ कर टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दिलाई। ये मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था।
पहले बल्लेबाजी का मौका मिलने पर ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 164/5 का स्कोर खड़ा किया। शिखर धवन (43) औप पृथ्वी शॉ (48) ने टीम को दमदार शुरुआत दी। उनके आउट होने के बाद दिल्ली का मिडल ऑर्डर पूरी तरह लड़खड़ा गया और वे आरसीबी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।
ऋषभ पंत (10) डैनियल क्रिश्चन से आउट हो गए। उसके बाद मोहम्मद सिराज ने श्रेयस अय्यर (18) और शिमरोन हेटमायर (29) को अपना शिकार बनाया।
RCB के लिए सिराज ने दो विकेट लिए। युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल और क्रिश्चन ने एक-एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (4) और देवदत्त पडिक्कल (0) जल्द पवेलियन लौट गए।
सलामी बल्लेबाजों के जाने के बाद श्रीकर भरत और एबी डिविलियर्स ने पारी संभाली। भरत ने आईपीएल करियर की पहले फिफ्टी भी जड़ी। उन्होंने न सिर्फ मैच जिताऊ पारी खेली बल्कि वे 52 गेंदों पर 78 रन बना कर नाबाद लौटे। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और चार छक्के जमाए थे।
डिविलियर्स के आउट होने के बाद, भरत का साथ देने के लिए ग्लेन मैक्सवेल आए। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की 12वीं फिफ्टी जड़ी। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का मारा था।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिक नॉर्खिया ने चार ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल के नाम 1 विकेट हुआ।