ऋषभ पंत बनाम ध्रुव जुरेल, 7 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
ऋषभ पंत बनाम ध्रुव जुरेल, 7 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के मैदान पर खेले जाने वाले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में ऋषभ पंत के अलावा ध्रुव जुरेल का भी खेलना लगभग तय माना जा रहा है। जुरेल ने डेब्यू के बाद से अब तक बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
Published : Nov 13, 2025 01:27 pm IST, Updated : Nov 13, 2025 01:27 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टेस्ट टीम के स्क्वाड को देखा जाए तो इस समय विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत के अलावा ध्रुव जुरेल भी हिस्सा हैं। दोनों ही खिलाड़ियों का बल्ले से अब तक काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में पंत और जुरेल दोनों का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में हम आपको दोनों प्लेयर्स की तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
ऋषभ पंत ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 47 मुकाबले खेले हैं, वहीं ध्रुव जुरेल 7 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल का 7-7 टेस्ट मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। ऋषभ पंत ने 7 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 38.75 के औसत से कुल 465 रन बनाए थे। वहीं ध्रुव जुरेल का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 7 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 47.77 के औसत से 430 रन बनाए हैं।
3/6Image Source : AP
ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल का टेस्ट क्रिकेट में भी बल्ले से आक्रामक अंदाज देखने को मिलता है। पंत ने 7 टेस्ट मैचों में एक शतक और 2 अर्धशतकीय पारियां खेली थी। वहीं दूसरी तरफ ध्रुव जुरेल का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 7 टेस्ट मैचों में एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी खेली है।
4/6Image Source : AP
ऋषभ पंत जब मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो उस समय विरोधी टीम के गेंदबाजों पर दबाव साफतौर पर देखने को मिलता है। पंत ने 7 टेस्ट मैचों में 49 चौके और 15 छक्के लगाए थे। ध्रुव जुरेल ने अब तक 7 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 41 चौके और 10 छक्के लगाए हैं।
5/6Image Source : AP
ऋषभ पंत का 7 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 114 रनों का था। वहीं ध्रुव जुरेल का 7 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 125 रनों की पारी है।
6/6Image Source : AP
टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट को लेकर भी चर्चा देखने को मिलती है। ऋषभ पंत का 7 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 73.22 का था। वहीं ध्रुव जुरेल का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उनका 7 टेस्ट मैचों में बल्ले से स्ट्राइक रेट 56.50 का है।