Published : Apr 30, 2023 02:16 pm IST, Updated : Apr 30, 2023 02:18 pm IST
1/6Image Source : Getty
रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में हुआ था। रोहित इस वक्त भारतीय टीम के कप्तान हैं और आज वह अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शर्मा को वाइट बॉल क्रिकेट का बादशाह माना जाता है। कहते हैं कि रोहित का जब बल्ला चलता है तो कोई भी गेंदबाज सामने हो उसकी पिटाई होना तय है। आइए रोहित के जन्मदिन पर उनके वाइट बॉल क्रिकेट के कुछ अटूट रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालें।
2/6Image Source : Getty
रोहित शर्मा अपने लंबे हिट के लिए जाने जाते हैं। यहीं कारण है कि उन्हें लोग हिटमैन शर्मा के नाम से भी जानते हैं। उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 182 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में वह पहले नंबर पर हैं।
3/6Image Source : Getty
रोहित शर्मा ने साल 2007 में अपना टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। उन्होंने तब से टी20 में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड आज भी रोहित के नाम दर्ज है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अब तक सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। रोहित के नाम कुल 148 टी20 इंटरनेशनल मैच दर्ज है।
4/6Image Source : Getty
वनडे में भी रोहित शर्मा ने का जलवा है। उन्होंने वनडे मैचों में आज भी कुछ ऐसी पारियां खेली है जिसे याद किया जाता है। रोहित ने एक वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी। जो आज भी वनडे मैच का सर्वाधिक स्कोर है। रोहित के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना सबसे ज्यादा मुश्किल है।
5/6Image Source : Getty
वनडे में रोहित शर्मा के नाम एक और खास रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने श्रीलंका के ही खिलाफ उसी मैच में एक और अनोखा रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने इस मैच में कुल 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे। सिर्फ बाउंड्री के जरिए उन्होंने इस मैच में 186 रन बनाए थे। जोकि आज भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
6/6Image Source : Getty
वनडे मैचों के किंग रोहित शर्मा ने साल 2019 में खेले गए वर्ल्ड कप में कुल 5 शतक लगाए थे। आज तक किसी भी बल्लेबाज एक वर्ल्ड कप में इतने शतक नहीं लगाए होंगे जितने की रोहित शर्मा ने लगाए हैं। रोहित की यही बाते उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाते हैं।