सचिन तेंदुलकर के 5 अद्भुत कीर्तिमान, जो आपको हर हाल में जानने चाहिए
सचिन तेंदुलकर के 5 अद्भुत कीर्तिमान, जो आपको हर हाल में जानने चाहिए
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। उस वक्त तक सचिन ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। उसमें से कुछ तो टूट गए, लेकिन कुछ अभी हैं। चलिए एक नजर कुछ अनोखो और अद्भुत किस्म के रिकॉर्ड पर डालते हैं।
Published : Jul 03, 2025 05:15 pm IST, Updated : Jul 03, 2025 05:15 pm IST
1/6Image Source : getty
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। उस वक्त तक सचिन ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। उसमें से कुछ तो टूट गए, लेकिन कुछ अभी हैं। चलिए एक नजर कुछ अनोखो और अद्भुत किस्म के रिकॉर्ड पर डालते हैं।
2/6Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर दुनिया के ऐसे अकेले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले हैं। बाकी कोई भी खिलाड़ी यहां तक नहीं पहुंच पाया है। इस मामले में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन हैं, जिन्होंने साल 2003 और 2024 तक कुल 188 टेस्ट मैच खेले हैं। फिलहाल तो नहीं लगता कि दुनिया का कोई भी खिलाड़ी सचिन के इस कीर्तिमान को तोड़ पाएगा।
3/6Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 15 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट खेलकर 15921 रन बनाए हैं। 15 हजार तो छोड़ दीजिए, दूसरा कोई बल्लेबाज 14000 रन भी नहीं बना पाया है। दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 13378 रन बनाए हैं। अगर एक्टिव खिलाड़ी की बात की जाए तो जो रूट अब तक 155 टेस्ट खेलकर 13087 रन बना चुके हैं। उनके लिए ये सचिन का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल होने वाला है।
4/6Image Source : getty
टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो सचिन तेंदुलकर अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 50 से ज्यादा शतक इस फॉर्मेट में लगाए हैं। उनके नाम 51 शतक हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर जैक कैलिस हैं, जिन्होंने 45 शतक लगाने का काम किया है। फिलहाल तो नहीं लगता कि सचिन का ये रिकॉर्ड भी जल्दी टूट पाएगा।
5/6Image Source : pti
सचिन ने टेस्ट में शतक तो सबसे ज्यादा लगाए ही हैं, साथ ही वे सबसे ज्यादा बार 90 पर आउट होने वाले बल्लेबाज भी हैं। हालांकि वे इस लिस्ट में अकेले नहीं हैं, उनके नाम तीन और खिलाड़ी हैं। स्टीव वॉ 168 टेस्ट खेलकर 10 बार 90 पर आउट हुए हैं। राहुल द्रविड़ ने भी 164 मैच खेलकर दस बार ये दिन देखा है और सचिन का नाम भी इस लिस्ट में आता है।
6/6Image Source : pti
सचिन तेंदुलकर दुनिया के अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो हजारे से ज्यादा चौके लगाए हैं। सचिन के नाम 2058 चौके दर्ज हैं। जो उन्होंने 200 टेस्ट खेलकर लगाए हैं। दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 1654 चौके लगाने का काम किया है। बाकी किसी के भी 1600 चौके भी नहीं हैं। शायद ये भी सचिन का रिकॉर्ड नहीं टूटेगा।