सचिन तेंदुलकर बनाम विराट कोहली, 550 इंटरनेशनल मैचों के बाद दोनों का कैसा था रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर बनाम विराट कोहली, 550 इंटरनेशनल मैचों के बाद दोनों का कैसा था रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में शुमार हैं। सचिन ने 650 से ज्यादा मैच खेले थे जबकि विराट कोहली 550 मैचों में शिरकत कर चुके हैं।
Published : Sep 01, 2025 05:13 pm IST, Updated : Sep 01, 2025 05:13 pm IST
1/5Image Source : PTI
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। सचिन पहले नंबर पर जबकि विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। अब तक सिर्फ 6 खिलाड़ी ही 550 से ज्यादा मैच खेलने में कामयाब रहे हैं।
2/5Image Source : PTI
विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं, सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है। सचिन तेंदुकर ने अपने पूरे करियर में 664 मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, विराट अब तक 550 मैच खेल चुके हैं। आइए जानते हैं कि 550 मैचों के बाद सचिन और विराट में किसका रिकॉर्ड है बेहतर...
3/5Image Source : PTI
सचिन तेंदुलकर ने 550 मैचों की 627 पारियों में 27261 रन बनाए थे। वहीं, विराट कोहली के नाम 550 मैचों की 617 पारियों में 27599 रन दर्ज हैं। विराट ने 550 मैचों के दौरान सचिन से कम पारियां खेली और रन भी ज्यादा बनाए।
4/5Image Source : PTI
औसत के मामले में भी विराट दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से बेहतर नजर आते हैं। सचिन तेंदुलकर ने 550 मैचों के दौरान 48.18 के औसत से रन बनाए जबकि विराट कोहली का इतने ही मैचों में औसत 52.17 का है।
5/5Image Source : PTI
सचिन तेंदुलकर ने 550 मैचों में 134 अर्धशतक 78 शतक जड़ने का कारनामा किया जबकि विराट कोहली ने 550 मैचों में 82 शतक ठोक डाले। विराट के नाम 143 अर्धशतक दर्ज हैं। बता दें, विराट कोहली T20I और टेस्ट दोनों फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ ODI में टीम इंडिया का हिस्सा हैं।