Published : Feb 02, 2023 01:18 pm IST, Updated : Feb 02, 2023 01:18 pm IST
1/7Image Source : pti
शुभमन गिल ने तकरीबन पिछले एक महीने में यानी दिसंबर से 1 फरवरी तक कुल 5 शतक लगा दिए हैं। उन्होंने एक-एक शतक टी20 व टेस्ट में लगाया है तो तीन वनडे में जड़े हैं। आइए नजर डालते हैं उनके रिकॉर्ड पर:-
2/7Image Source : pti
महज 23 साल 146 दिन की उम्र में ही शुभमन कई उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में उन्होंने शतक जड़ा और सुरेश रैना के (23 साल 156 दिन) रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
3/7Image Source : pti
इससे पहले शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भी सबसे युवा भारतीय बने थे। उन्होंने 23 साल 132 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर ईशान किशन (24 साल 145 दिन) को पीछे छोड़ा था।
4/7Image Source : pti
साथ ही शुभमन गिल वनडे में सबसे कम उम्र में एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। शुभमन गिल ने सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने के मामले में विराट कोहली और शिखर धवन को भी पीछे छोड़ा था।
5/7Image Source : pti
शुभमन गिल ने 19 पारियों में यह कर दिखाया और कोहली व धवन ने 24 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। गिल दुनिया भर में सबसे तेज 1000 वनडे रन के मामले में विवियन रिचर्ड्स के बराबर पहुंचे थे। इस मामले में 18 पारियों में 1000 वनडे रन बनाने वाले फखर जमां टॉप पर हैं।
6/7Image Source : AP
शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और सुरेश रैना ने ही सिर्फ ऐसा किया था। इतनी कम उम्र में इस खिलाड़ी ने कई उपलब्धियां दर्ज कर ली हैं।
7/7Image Source : pti
शुभमन गिल के नाम अभी 13 टेस्ट की 25 पारियों में 736 रन दर्ज हैं जिसमें 1 शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 21 मैचों की 21 पारियों में ही 4 शतक और एक अर्धशतक के साथ 1254 रन बना लिए हैं। 208 उनका सर्वाधिक स्कोर है। वहीं अब एक शतक के साथ टी20 में भी गिल ने 6 पारियों में 202 रन बना लिए हैं।