Published : Feb 03, 2023 02:10 pm IST, Updated : Feb 03, 2023 02:10 pm IST
1/7Image Source : Instagram
भारत की कई खेल हस्तियां ऐसी हैं जो पॉपुलरिटि के मामले में बॉलीवुड सितारों को भी मात देने का दमखम रखती हैं। आइए एक-एक करके देखते हैं ऐसी सभी खेल हस्तियों की लिस्ट:-
2/7Image Source : Instagram
शुभमन गिल ने हाल ही में तकरीबन एक महीने के समय में पांच शतक लगाकर सभी को चकित कर दिया है। इतना ही नहीं गिल अपनी प्रोफेशन लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनका नाम अक्सर सारा तेंदुलकर से जुड़ता है। वहीं इन दिनों वह बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली कान को लेकर सुर्खियों में हैं।
3/7Image Source : Instagram
स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान हैं। बाएं हाथ की यह बैटर अपने खेल के लिए तो चर्चा में रहती हैं। साथ ही अपनी सुंदरता के लिए भी वह सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उन्हें नेशनल क्रश जैसी उपाधियां भी सोशल मीडिया के जमाने में मिल चुकी हैं।
4/7Image Source : Instagram
सानिया मिर्जा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद अपने ग्रैंडस्लैम टेनिस करियर को अलविदा कहे दिया था। वह भी अक्सर अपनी फोटोज और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले कुछ समय से उनके और क्रिकेटर पति शोएब मलिक के रिश्ते में खटास की खबरें भी आ रही थीं।
5/7Image Source : Instagram
केएल राहुल टीम इंडिया के टेस्ट में उपकप्तान हैं और मौजूदा समय में सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने सुनील शेट्टी की अभिनेत्री बेटी आथिया शेट्टी के साथ शादी भी की है। वह भी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं।
6/7Image Source : Instagram
एमएस धोनी भारतीय खेल जगत का ऐसा नाम है जिनकी पॉपुलरिटी कहीं ना कहीं पूरे भारत में काफी ज्यादा है। भारत ही नहीं दुनियाभर में उनका नाम सुर्खियां बटोरता है। हाल ही में धोनी रांची में मैच देखने पहुंचे थे अपनी पत्नी साक्षी के साथ। वहीं फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में भी उन्होंने कदम रखा था।
7/7Image Source : Instagram
विराट कोहली भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मॉडर्न समय के आइकन क्रिकेटर हैं। उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हैं। विराट और अनुष्का अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से विरुष्का ने आध्यात्म का रास्ता अपनाया हुआ है। सबसे पहले दोनों को बाबा नीबकरोरी की शरण में जाते देखा गया। फिर दोनों वृन्दावन गए और मौजूदा समय में दोनों की योगनगरी ऋषिकेश से कई फोटो वायरल हुई थीं।