शुभमन गिल बनाम श्रेयस अय्यर, 56 वनडे मैचों के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल बनाम श्रेयस अय्यर, 56 वनडे मैचों के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज में गिल टीम इंडिया के कप्तान हैं वहीं श्रेयस अय्यर को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
Published : Oct 21, 2025 08:40 pm IST, Updated : Oct 21, 2025 08:40 pm IST
1/5Image Source : AP
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेल रही है। वहीं वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर टीम के उपकप्तान हैं। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। ऐसे में भारतीय टीम अब दूसरे मैच में दमदार वापसी करना चाहेगी। इस बीच आज हम आपको बताएंगे कि 56-56 वनडे मैचों के बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड कैसा था, वहां किसके आंकड़े बेहतर हैं।
2/5Image Source : AP
श्रेयस अय्यर की बात करें तो वह अब तक वनडे में 71 मुकाबले खेलने में कामयाब रहे हैं और वहां 56 मैचों के बाद उनके बल्ले से 51 पारियों में 49.37 के औसत से 2235 रन आए थे। बात करते हैं शुभमन गिल की तो वह अब तक वनडे में कुल 56 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं और उनके बल्ले से 56 पारियों में 58.02 के औसत से 2785 रन आए हैं। रन बनाने के मामले में गिल अय्यर से काफी आगे हैं।
3/5Image Source : AP
56 वनडे मैचों के बाद टीम इंडिया के मौजूदा उपकप्तान श्रेयस अय्यर 4 शतक लगाने में कामयाब रहे थे और इस दौरान उनके बल्ले से 17 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी। शुभमन गिल की बात करें तो 56 वनडे मैच के बाद उनके बल्ले से अब तक 8 शतक देखने को मिले हैं और इस दौरान वह 15 अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे हैं। यहां भी शुभमन गिल का दबदबा देखने को मिला है।
4/5Image Source : AP
56 वनडे मैच के बाद श्रेयस अय्यर 208 चौके लगाने में कामयाब रहे थे और इस दौरान उनके बल्ले से 53 सिक्स भी देखने को मिला था। वहीं अब अगर शुभमन गिल की बात करें तो 56 वनडे के बाद वह 315 चौके लगा पाए थे और इस दौरान उनके बल्ले से 59 सिक्स भी देखने मिले थे। चौके और सिक्स लगाने के मामले में भी शुभमन गिल श्रेयस अय्यर से काफी आगे हैं।
5/5Image Source : AP
स्ट्राइक रेट को लेकर बात करें तो 56 वनडे के बाद श्रेयस अय्यर का स्ट्राइक रेट 99.41 का रहा था। शुभमन गिल भी वनडे फॉर्मेट में काफी तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। 56 वनडे के बाद गिल का स्ट्राइक रेट 99.28 का रहा है। स्ट्राइक रेट के मामले में दोनों ही खिलाड़ी लगभग बराबरी पर हैं।