शुभमन गिल बनाम स्टीव स्मिथ, 37 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल बनाम स्टीव स्मिथ, 37 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने बतौर कप्तान अपने टेस्ट करियर की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की है, जिसमें इंग्लैंड के दौरे पर उनके बल्ले का कमाल देखने को मिला। वहीं गिल की तुलना कई पूर्व और मौजूदा दिग्गज प्लेयर्स के साथ भी लगातार देखने को मिल रही है।
Published : Aug 06, 2025 08:40 pm IST, Updated : Aug 06, 2025 08:40 pm IST
1/6Image Source : Getty
शुभमन गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान अपने करियर की काफी शानदार शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के दौरे पर बल्ले से 700 से ज्यादा रन बनाए वहीं टीम उनके नेतृत्व में सीरीज को बराबरी पर खत्म करने में भी कामयाब रही। गिल के बल्ले से इस प्रदर्शन के बाद उनकी जहां हर तरफ तारीफ देखने को मिल रही है तो वहीं कई मौजूदा और पूर्व प्लेयर्स के साथ उनकी तुलना भी हो रही है। ऐसे में हम आपको ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के साथ गिल की तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें दोनों का 37-37 टेस्ट मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
शुभमन गिल ने अब तक 37 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं स्टीव स्मिथ 119 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। गिल ने 37 टेस्ट मैचों की 69 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 41.35 के औसत से कुल 2647 रन बनाए हैं। वहीं स्टीव स्मिथ ने 37 टेस्ट मैचों की 70 पारियों में बल्लेबाजी की थी और उसमें उन्होंने 54.61 के बेहतरीन औसत के साथ 3386 रन बनाए थे।
3/6Image Source : Getty
शुभमन गिल का पिछले 2 सालों में टेस्ट फॉर्मेट में बल्ले से काफी बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिला है। गिल ने 37 टेस्ट में अब तक कुल 9 शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं दूसरी तरफ स्टीव स्मिथ का 37 टेस्ट मैचों के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो वह 12 शतकीय और 13 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए थे।
4/6Image Source : Getty
शुभमन गिल का 37 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 269 रनों का है। स्टीव स्मिथ जिनकी गिनती टेस्ट फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है उनका 37 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 215 रन था।
5/6Image Source : Getty
शुभमन गिल की गिनती आक्रामक बल्लेबाजों में भी की जाती है तो वहीं स्टीव स्मिथ काफी धैर्य के साथ अब तक टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए हैं। गिल ने 37 टेस्ट मैचों में अब तक 295 चौके और 43 छक्के लगाए हैं। वहीं स्टीव स्मिथ ने 37 टेस्ट मैचों में 386 चौके और 27 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : Getty
शुभमन गिल और स्टीव स्मिथ का 37 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें गिल थोड़ा आगे दिखाई देते हैं। गिल का अब तक टेस्ट फॉर्मेट में स्ट्राइक रेट 61.42 का रहा है तो वहीं स्टीव स्मिथ का 37 टेस्ट मैचों में स्ट्राइक रेट 56 का था।