स्मृति मंधाना बनाम नैट सीवर ब्रंट, 105 वनडे मैचों के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना बनाम नैट सीवर ब्रंट, 105 वनडे मैचों के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
भारत की स्मृति मंधाना और इंग्लैंड की स्मृति मंधाना दोनों ही खिलाड़ी 30 सितंबर से शुरू होने हो रहे महिला वनडे वर्ल्ड कप में खेलती हुई नजर आएंगी। आज हमने इन दोनों प्लेयर्स की तुलना की है।
Published : Aug 28, 2025 01:09 pm IST, Updated : Aug 28, 2025 01:09 pm IST
1/6Image Source : Getty
30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में महिला वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होना है। इस आईसीसी इवेंट के लिए भारत और इंग्लैंड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करती हुई नजर आएंगी, वहीं इंग्लैंड की अगुवाई नैट सीवर ब्रंट करेंगी। इस बीच इस वर्ल्ड कप से पहले आज हम स्मृति मंधाना की तुलना नैट सीवर ब्रंट से करेंगे और बताएंगे कि 105 वनडे मैचों के बाद दोनों के आंकड़े कैसे थे।
2/6Image Source : Getty
स्मृति मंधाना की बात करें तो उन्होंने अपना वनडे डेब्यू साल 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। वह अब तक भारत के लिए 105 मैच खेल चुकी हैं और वहां उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। नैट सीवर ब्रंट की बात करें तो उनका डेब्यू साल 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था और वह इंग्लैंड के लिए 121 मैच खेल चुकी हैं।
3/6Image Source : Getty
रन बनाने की बात करें तो वहां स्मृति मंधाना ने अब तक 105 वनडे मैचों में अब तक 46.34 के औसत से 4588 रन बनाए हैं। वहीं इंग्लिश बल्लेबाज नैट सीवर ब्रंट की बात करें तो उन्होंने 105 मैचों की 93 पारियों में 45.11 के औसत से 3474 रन बनाए हैं। रन बनाने के मामले में मंधाना ब्रंट से आगे हैं।
4/6Image Source : Getty
अब बात करते हैं शतक और अर्धशतक की। 105 वनडे मैचों के बाद मंधाना के बल्ले से 11 शतकीय और 31 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं नैट सीवर ब्रंट की बात करें तो उन्होंने 105 वनडे मैचों के बाद 8 शतक और 20 अर्धशतक लगाए थे। यहां भी मंधाना का दबदबा देखने को मिल रहा है।
5/6Image Source : Getty
105 वनडे मैचों के बाद एक मैच में स्मृति मंधाना सर्वाधिक स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 136 रनों का हैं। मंधाना ने ये पारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी। वहीं नैट सीवर ब्रंट का 105 वनडे मैचों के बाद बेस्ट स्कोर नाबाद 148 रन का है। ये पारी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी।
6/6Image Source : Getty
बाउंड्री लगाने की बात करें तो स्मृति मंधाना ने 105 वनडे मैचों के बाद 555 चौके और 54 छक्के लगाए थे। वहीं नैट सीवर ब्रंट की बात करें तो 105 वनडे के बाद उन्होंने 375 चौके और 23 सिक्स लगाए थे। यहां भी मंधाना नैट सीवर ब्रंट से काफी आगे हैं।