Published : May 16, 2024 11:45 pm IST, Updated : May 16, 2024 11:45 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारत के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने 16 मई को अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। सुनील छेत्री का नाम भारतीय फुटबॉल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी बड़ा है। उन्होंने भारत के लिए कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। आपको जानकर यह खुशी होगी कि सुनील छेत्री का नाम दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल दागने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप 5 में मौजूद है। ऐसे में आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से खिलाड़ी मौजूद हैं।
2/6Image Source : Getty
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 206 मैचों में 128 गोल दागे हैं। वह इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। रोनाल्डो दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले फुटबॉल खिलाड़ी हैं।
3/6Image Source : Getty
अली डेई का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और वह दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने ईरान के लिए 108 गोल सिर्फ 148 मैचों में दागे हैं। उन्होंने फुटबॉल से रिटायरमेंट ले लिया है।
4/6Image Source : Getty
लियोनेल मेसी का इस लिस्ट में न हो ऐसा हो नहीं सकता। वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी ने अपने देश अर्जेंटीना के लिए 180 मैचों में 106 गोल दागे हैं।
5/6Image Source : PTI
सुनील छेत्री भारत के लिए 150 मैच खेल चुके हैं। जहां उनके नाम 94 गोल दर्ज हैं। छेत्री का गोल रेशियो 0.63 का रहा है।
6/6Image Source : Twitter
मोख्तार दहारी ने मलेशिया के लिए 142 मैचों में 89 गोल दागे हैं। वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने भी फुटबॉल से संन्यास ले लिया है।