सनराइजर्स हैदराबाद ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए IPL 2020 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया।
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 154 रन बनाए। संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर 36 रन बनाए। बेन स्टोक्स ने 32 गेंदों पर 30 रन बनाए। हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने तीन विकेट लिए।
राजस्थान के लक्ष्य को हैदराबाद ने 18.1 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। हैदराबाद के लिए मनीष पांडे ने 47 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। अपनी पारी में पांडे ने 4 चौके और 8 छक्के मारे। विजय शंकर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों की पारी में 6 चौके लगाए।
मनीष पांडे को शानदार नाबाद पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। सनराइजर्स हैदराबाद की यह 10 मैचों में चौथी जीत है और उसके रॉयल्स के बराबर 8 अंक हो गये हैं।