सूर्यकुमार यादव बनाम रोहित शर्मा, बतौर कप्तान 22 टी20 मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव बनाम रोहित शर्मा, बतौर कप्तान 22 टी20 मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए अगले कुछ महीने काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं, जिसमें एशिया कप 2025 से इसकी शुरुआत होगी। सूर्या के लिए बतौर कप्तान और बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहने वाला है।
Published : Sep 04, 2025 02:45 pm IST, Updated : Sep 04, 2025 02:45 pm IST
1/6Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव ने जबसे भारतीय टीम की कप्तानी को संभाला है उसके बाद से टीम के प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसमें द्विपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाबी मिली है। इससे पहले रोहित शर्मा इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे थे और उनके कार्यकाल में भी भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया था। सूर्या के लिए बतौर कप्तान आगामी एशिया कप काफी बड़ा टूर्नामेंट रहने वाला है, जिसमें बल्लेबाज के तौर पर कैसा प्रदर्शन करते हैं इसपर सभी की नजरें रहेंगी। ऐसे में हम आपको सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल में कप्तान रहते हुए बल्लेबाज के रूप में कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए 22 मैचों में कप्तानी की है, जिसके बाद सूर्या और रोहित का 22-22 टी20 इंटरनेशनल के बाद कप्तान के रूप में बल्लेबाज के तौर पर कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताएंगे। सूर्या ने 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करते हुए 21 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें वह 26.57 के औसत से 558 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बतौर कप्तान 22 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 43.55 के औसत से 871 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव का 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तान करते हुए एक मुकाबले में 100 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है। वहीं रोहित शर्मा को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बतौर कप्तान एक मुकाबले में 118 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी।
4/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव ने 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बतौर कप्तान 2 शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। रोहित शर्मा जिनकी गिनती टी20 फॉर्मेट के दिग्गज प्लेयर्स में की जाती है उन्होंने 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बतौर कप्तान एक शतकीय और चार अर्धशतकीय पारी खेली थी।
5/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव ने 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बतौर कप्तान खेलते हुए 56 चौके और 32 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा जिनके नाम अभी भी टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक सिक्स लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है उन्होंने 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बतौर कप्तान 71 चौके और 50 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव की गिनती टी20 फॉर्मेट के काफी आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें उनका बतौर कप्तान 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्ट्राइक रेट 163.15 का देखने को मिला है। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा का 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बतौर कप्तान बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 158.94 का था।