सूर्यकुमार यादव बनाम सलमान आगा, कैसा है दोनों का टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव बनाम सलमान आगा, कैसा है दोनों का टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी का रिकॉर्ड
एशिया कप 2025 में सभी फैंस की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर रहेंगी, जिसका फैंस भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मैच में सबसे ज्यादा दबाव दोनों टीमों के कप्तानों पर रहने वाला है।
Published : Aug 31, 2025 11:44 pm IST, Updated : Aug 31, 2025 11:44 pm IST
1/6Image Source : PTI/AP
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी जिसमें 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए ये उनकी कप्तानी में अभी तक का सबसे बड़ा मैच रहने वाला है, ऐसे में वह कैसा प्रदर्शन करेंगे इसको लेकर सभी की नजरें रहेंगी। वहीं इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा पर भी काफी दबाव रहेगा।
2/6Image Source : PTI/AP
सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा दोनों को अभी टी20 इंटरनेशनल में अपने-अपने देश के लिए कप्तानी संभाले हुए अधिक समय नहीं हुआ है, ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी इस भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस महामुकाबले में किस तरह से अपनी टीम की कप्तानी करते हैं ये उनके भविष्य को भी तय करेगा। ऐसे में हम आपको दोनों खिलाड़ियों का अभी तक टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान कैसा रिकॉर्ड रहा है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
3/6Image Source : PTI/AP
सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए अभी तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 22 मैचों में कप्तानी की है तो वहीं पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा को लेकर बात की जाए तो 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
4/6Image Source : PTI/AP
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने खेले 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 18 को जीतने में कामयाबी हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा के नेतृत्व में उनकी टीम ने खेले 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 11 जीते हैं।
5/6Image Source : PTI/AP
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया है, जिसमें से सिर्फ 4 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उनकी टीम को 20 में से 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
6/6Image Source : PTI/AP
सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल में बल्ले से भी शानदार रिकॉर्ड बतौर कप्तान देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 22 मैचों में 26.57 के औसत से 558 रन बनाए हैं। सलमान अली आगा का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 20 मैचों में 33.38 के औसत से 434 रन बनाए हैं।