टी20 विश्व कप 2026 में सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज, एक ने लगाए 2 शतक
टी20 विश्व कप 2026 में सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज, एक ने लगाए 2 शतक
टी20 विश्व कप 2026 में गजब का रोमांच देखने के लिए मिला। टी20 क्रिकेट में वैसे भी शतक लगाना आसान काम नहीं होता। लेकिन इस बार के टी20 विश्व कप में कई शतक लगे। पाकिस्तान की टीम भले ही जल्द ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो, लेकिन उनके सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान में दो शतक लगा दिए हैं।
Published : Mar 08, 2026 05:52 pm IST, Updated : Mar 08, 2026 05:52 pm IST
1/7Image Source : ap
टी20 विश्व कप 2026 में गजब का रोमांच देखने के लिए मिला। टी20 क्रिकेट में वैसे भी शतक लगाना आसान काम नहीं होता। लेकिन इस बार के टी20 विश्व कप में कई शतक लगे। पाकिस्तान की टीम भले ही जल्द ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो, लेकिन उनके सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान में दो शतक लगा दिए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार वे कौन कौन से बल्लेबाज रहे, जिन्होंने इस आईसीसी टूर्नामेंट में शतक लगाए हैं।
2/7Image Source : getty
टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने शतक लगाने का काम किया है। उन्होंने छह मैच खेलकर 6 मैच खेलकर 383 रन बनाए हैं। जो इस टूर्नामेंट में इस साल सबसे ज्यादा हैं। वे पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में दो शतक लगाए हैं, लेकिन वे अपनी टीम को सेमीफाइनल तक ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए।
3/7Image Source : getty
न्यूजीलैंड के फिन ऐलान ने भी इस साल टी20 विश्व कप में एक शतक लगाया है। उन्होंने कुल मिलाकर 8 मैच खेले और एक शतक लगाया। फिन ऐलन ने 200 से अधिक रन इस पूरे टूर्नामेंट में बनाए हैं। सेमीफाइन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तूफानी पारी आने वाले वक्त में याद की जाएगी।
4/7Image Source : afp
इंग्लैंड के जैकब बैथल भी उन बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने इस साल टी20 विश्व कप में शतक लगाया है। ये शतक भारत के खिलाफ आया है। सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ उन्होंने सेंचुरी लगाई, लेकिन वे इसके बाद भी अपनी टीम को जीत दिलाकर फाइनल में नहीं ले जा पाए। इंग्लैंड की टीम ये मैच सात रन से हार गई थी। जैकब बैथल ने इस टूर्नामेंट में आठ मैच खेलकर 280 रन बनाए हैं।
5/7Image Source : getty
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी इस साल के टी20 विश्व कप में शतक लगाया है। उन्होंने आठ मैच खेलकर 235 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। वे पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हैरी ब्रूक अब ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने कप्तान के तौर पर टी20 विश्व कप में शतक लगाया है। इससे पहले कोई कप्तान ऐसा काम नहीं कर पाया है।
6/7Image Source : ap
श्रीलंका के पथुम निसंका ने भी टी20 विश्व कप 2026 में शतक लगाया है। पथुम निसंका ने इस साल के विश्व कप में सात मैच खेलरक 211 रन बनाए हैं। वे अच्छा खेलते रहे, लेकिन उनकी टीम सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो गई।
7/7Image Source : pti
कनाडा के बल्लेबाज युवराज समरा ने भी टी20 विश्व कप 2026 में शतक लगाया है। इस साल उन्होंने केवल 4 मैच खेलकर 144 रन बनाने का किया है। उनका शतक चर्चा में रहा। वे काफी प्रतिभावान खिलाड़ी नजर आते हैं, आने वाले वक्त में वे कुछ और रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आ सकते हैं।