टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें, इस नंबर पर भारत और पाकिस्तान की टीमें
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें, इस नंबर पर भारत और पाकिस्तान की टीमें
आज के मॉर्डन दौर में टेस्ट क्रिकेट कम खेला जा रहा है। फिर भी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के बाद टेस्ट फॉर्मेट को लेकर लोगों की रूचि बदली है। आज हम अपनी रिपोर्ट में आपको बताएंगे कि टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच किस टीम ने जीते हैं।
Published : Jan 02, 2026 11:23 pm IST, Updated : Jan 02, 2026 11:25 pm IST
1/6Image Source : ap
आज के मॉर्डन दौर में टेस्ट क्रिकेट कम खेला जा रहा है। फिर भी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के बाद टेस्ट फॉर्मेट को लेकर लोगों की रूचि बदली है। आज हम अपनी रिपोर्ट में आपको बताएंगे कि टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच किस टीम ने जीते हैं।
2/6Image Source : ap
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के नाम है। ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 881 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 425 मैच जीते हैं। इसके अलावा 235 मैच हारे हैं।
3/6Image Source : ap
इंग्लैंड क्रिकेट टीम सबसे ज्यादा टेस्ट मुकाबले जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर है। टीम ने अभी तक कुल 1093 मैच खेले हैं, जिसमें से 404 में जीत हासिल की है। इंग्लैंड की टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में हार मिली थी। इसके बाद उसने चौथे मैच में जीत दर्ज की।
4/6Image Source : ap
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम सबसे ज्यादा टेस्ट मुकाबले जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर है। उसने अभी तक कुल 479 मैच जीते हैं, जिसमें से 191 में जीत दर्ज की है, जबकि 162 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है।
5/6Image Source : ap
भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। दोनों ही टीमों ने अभी तक कुल 185-185 मैच जीते हैं।
6/6Image Source : ap
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में पांचवें नंबर पर है। उसने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 467 मैच खेले हैं, जिसमें से 152 मुकाबले जीते हैं।