आईपीएल का 13वां सीजन कोरना वायरस महामारी के कारण अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया है। ऐसे में फैंस एक बार फिर बेसब्री से इंतजार में हैं कि जल्द ही उन्हें मैदान पर छक्के और चौकों की बरसात देखने को मिले।
आईपीएल में खेल का रुख बहुत तेजी से बदलता है। इस दौरान कई बार खिलाड़ियों के नाम रिकॉर्ड भी दर्ज भी हो जाते हैं। उन्हीं में से एक रिकॉर्ड है सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ने का। हालांकि टी-20 में फॉर्मेट में सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड युवारज सिंह के नाम हैं जिन्होंने महज 12 गेंद में पचासा जड़ दिया था लेकिन आईपीएल में इन पांच खिलाड़ियों ने सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का कारनामा किया है।
आईपीएल में सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ने के मामले में पांचवे स्थान पर वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल हैं। गेल ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए पुणे वारियर्स के खिलाफ 17 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया था।
वहीं इस मामले में चौथे नंबर पर चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना हैं। रैना ने साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 16 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया था।
इस लीस्ट में तीसरे स्थान पर सुनील नरेन का नाम आता है। नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए साल 2017 में आरसीबी के खिलाफ 15 गेंद में अर्द्धशतक जड़ दिया था।
नरेन के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही खेलते हुए यूसुफ पठान ने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया था।
वहीं इस लिस्ट में पहले स्थान पर लोकेश राहुल का नाम है। राहुल ने साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महज 14 गेंद में पचासा जड़ दिया था।