क्रिकेट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। लेकिन हर खिलाड़ी के लिए जीतना ये अवॉर्ड जीतना काफी मुश्किल होता है। यही वजह है कि चुनिंदा खिलाड़ी ही इस अवॉर्ड को बार-बार जीतने में सफल रहे। आइए जानते हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में....
साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस ने 1996 से 2014 के बीच कुल 328 वनडे खेले, जिसमें उन्होंने 32 मैचों में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया।
साल 2008 में डेब्यू करने वाले भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली अभी तक महज 248 वनडे मैचों में 36 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं।
श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या वनडे में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने के मामलें में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 445 वनडे मैचों में 48 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामलें में भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। सचिन 463 वनडे मैचों में 62 बार मैन ऑफ द मैच बने।