ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। खास तौर से टी-20 क्रिकेट में उन्हें एक खतरनाक बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। यही कारण है कि इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले वार्नर को भारत में लोग खूब पसंद करते हैं।
वार्नर का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है। इसके कारण ही वह इस लीग के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके साथ ही आईपीएल में वार्नर के कुछ रिकॉर्ड भी उन्हें बाकियों खिलाड़ियों से अलग बनाते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है इस लीग में सबसे अधिक अर्द्धशतक लगाने का जो कि वार्नर के नाम हैं।
डेविड वार्नर आईपीएल में सबसे अधिक 44 अर्द्धशतक लगाकर पहले स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने आईपीएल के 126 मैचों में यह कारनामा किया है।
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना हैं। रैना ने आईपीएल में 193 मैच खेलकर कुल 38 अर्द्धशतक लगाए हैं।
वहीं तीसरे स्थान पर शिखर धवन का नाम आता है। धवन 159 मैचों में अबतक कुल 37 बार अर्द्धशतक जड़ चुके हैं।
आईपीएल में सबसे अधिक अर्द्धशतक लगाने के मामले में चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली आईपीएल के 177 मैचों 36 अर्द्धशतक लगा चुके हैं।
पांचवे स्थान पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित ने भी आईपीएल के 188 मैचों में कुल 36 अर्द्धशतक लगाए हैं और इस तरह से वह विराट कोहली के साथ संयुक्त स्थान पर हैं। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी आईपीएल में 36 अर्द्धशतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं।