1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. Tokyo Olympics 2020: महिला हॉकी टीम हुई निराश, अदिति अशोक ने जगाई मेडल की आस

Tokyo Olympics 2020: महिला हॉकी टीम हुई निराश, अदिति अशोक ने जगाई मेडल की आस

Written By: India TV Sports Desk
Published : Aug 06, 2021 06:52 pm IST,  Updated : Aug 06, 2021 06:52 pm IST
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को ओलंपिक खेलों में अपनी टीम के प्रयास पर फख्र है लेकिन वह ऐतिहासिक पदक चूक कर चौथे स्थान पर रहने से आहत हैं।  अप्रत्याशित खेल के दम पर सेमीफाइनल तक पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक प्ले ऑफ मुकाबले में शुक्रवार को ब्रिटेन से 3-4 से हार गई।
1/7 Image Source : AP

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक में गोल्फ में भारत के पहले पदक की दावेदार बनी हुई हैं जिन्होंने तीसरे दौर में तीन अंडर 67 स्कोर कर के दूसरा स्थान बनाये रखा है। अदिति तीन दौर के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ अकेली दूसरे स्थान पर है।
2/7 Image Source : ap

दीक्षा डागर ने तीसरे दौर में एक ओवर 72 का कार्ड खेला। वह कुल सात ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 51वें स्थान पर चल रही हैं।
3/7 Image Source : GETTY

दीक्षा डागर ने तीसरे दौर में एक ओवर 72 का कार्ड खेला। वह कुल सात ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 51वें स्थान पर चल रही हैं।

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया को जारी टोक्यो ओलंपिक में पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में अजरबैजान के हाजी अलियेव के हाथों 5-12 से हार का सामना करना पड़ा।
4/7 Image Source : PTI

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया को जारी टोक्यो ओलंपिक में पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में अजरबैजान के हाजी अलियेव के हाथों 5-12 से हार का सामना करना पड़ा।

अपना पहला ओलंपिक खेल रही भारतीय पहलवान सीमा बिस्ला 50 किग्रा के पहले दौर में ट्यूनीशिया की सारा हमदी से 1-3 से हारने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
5/7 Image Source : TWITTER

अपना पहला ओलंपिक खेल रही भारतीय पहलवान सीमा बिस्ला 50 किग्रा के पहले दौर में ट्यूनीशिया की सारा हमदी से 1-3 से हारने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

 गुरप्रीत सिंह पुरूषों की 50 किलोमीटर पैदल चाल पूरी नहीं कर सके और उन्होंने गर्मी तथा उमस के कारण ऐंठन की वजह से नाम वापस ले लिया। वह 35 किमी की दूरी दो घंटे 55 मिनट 19 सेकंड में पूरी करके 51वें स्थान पर थे।
6/7 Image Source : TWITTER

 गुरप्रीत सिंह पुरूषों की 50 किलोमीटर पैदल चाल पूरी नहीं कर सके और उन्होंने गर्मी तथा उमस के कारण ऐंठन की वजह से नाम वापस ले लिया। वह 35 किमी की दूरी दो घंटे 55 मिनट 19 सेकंड में पूरी करके 51वें स्थान पर थे।

भारत की राष्ट्रीय रिकार्डधारी प्रियंका गोस्वामी शुक्रवार को यहां ओलंपिक की महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में आधी दूरी तक अच्छी स्थिति में थीं लेकिन अंत में 17वें स्थान पर जबकि भावना जाट 32वें स्थान पर रहीं।
7/7 Image Source : TWITTER

Advertisement