दुनिया की सबसे बड़ी मानी जाने वाली टी20 इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) में हर साल कई बल्लेबाज रनों का अंबार लगते हैं। इसी के साथ फैंस के अंदर ये भी जानने की इच्छा होती है कि आखिर इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के किसके नाम है। इस तरह हम आपको बतायेंगे ऐसे टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम जिन्होंने इस लीग में बरसाए हैं सबसे ज्यादा छक्के।
इस कड़ी में पहला नाम आता है वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का जिन्होंने 125 मैचों में मैदान के हर कोने में गेंद को भेजते हुए सबसे ज्यादा 326 छक्के मारे हैं और इस लिस्ट में टॉप पर हैं।
दूसरे नंबर पर वर्ल्ड क्रिकेट में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स का नाम आता है जिनके नाम 154 मैचों में 212 छक्के दर्ज हैं।
तीसरे नंबर आते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान व थाला कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी। धोनी ने आईपीएल के 190 मैचों में 209 छक्के मारे हैं। इस तरह वो आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।
टीम इंडिया के हिटमैन व मुम्बई इंडियंस के लिए कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा जब भी मैदान में उतरते हैं तो ताकत नहीं बल्कि अपनी टाइमिंग से छक्का मारने के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि रोहित अभी तक 188 मैचों में 194 छक्के जड़कर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
पांचवें और आखिरी नंबर आते हैं टीम इंडिया में वापसी के लिए जुटे हुए मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले रैना ने आईपीएल के 193 मैचों में 194 छक्के जड़ें हैं। इस तरह वो छक्के मारने के मामले में रोहित के बराबर हैं लेकिन अधिक मैच खेले जाने के कारण सूची में 5वें स्थान पर हैं।