आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अब कौन है नंबर वन बल्लेबाज, ये रही टॉप 5 की लिस्ट
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अब कौन है नंबर वन बल्लेबाज, ये रही टॉप 5 की लिस्ट
इस वक्त टेस्ट क्रिकेट पर करीब करीब विराम लगा हुआ है। सभी का फोकस वनडे और टी20 इंटरनेशनल पर है। यही वजह है कि आईसीसी अब टेस्ट रैंकिंग में कोई बदलाव भी नहीं कर रहा है। लेकिन आपको ये जरूर जानना चाहिए कि इस वक्त टॉप 5 बल्लेबाज आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में कौन हैं।
Published : Aug 21, 2025 04:39 pm IST, Updated : Aug 21, 2025 04:39 pm IST
1/6Image Source : getty
इस वक्त टेस्ट क्रिकेट पर करीब करीब विराम लगा हुआ है। सभी का फोकस वनडे और टी20 इंटरनेशनल पर है। यही वजह है कि आईसीसी अब टेस्ट रैंकिंग में कोई बदलाव भी नहीं कर रहा है। लेकिन आपको ये जरूर जानना चाहिए कि इस वक्त टॉप 5 बल्लेबाज आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में कौन हैं।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त इंग्लैंड के जो रूट नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग फिलहाल 908 की चल रही है। वे अकेले ऐसे बल्लेबाज हें, जिनकी रेटिंग 900 के पार है। फिलहाल जो रूट की कुर्सी को कोई खतरा भी नहीं है। वे अभी पहले नंबर की कुर्सी पर ही विराजमान रहेंगे।
3/6Image Source : getty
इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक यहां दूसरे नंबर पर हैं। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में हैरी ब्रूक की रेटिंग 868 की है। बीच में वे एक बार जो रूट को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच भी गए थे, लेकिन उसके बाद फिर से उन्हें दूसरे नंबर पर आना पड़ा। वे अभी तक भी 900 की रेटिंग को पार नहीं कर पाए हैं। आने वाले वक्त में वे एशेज खेलते हुए नजर आएंगे।
4/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने पिछले काफी वक्त से कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है, लेकिन इसके बाद भी वे आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। उनकी कुर्सी नहीं हिल रही है। फिलहाल केन विलियमसन की रेटिंग 850 की है। अब नजर इस बात पर होनी चाहिए कि केन विलियमसन टेस्ट के लिए फिर कब मैदान में उतरेंगे।
5/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अभी नंबर चार पर हैं। उनकी रेटिंग 816 की है। स्टीव स्मिथ भी अब सीधे नवंबर में एशेज सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे। दुनिया की सबसे बड़ी टेस्ट सीरीज माने वाली एशेज का अभी से इंतजार किया जा रहा है, जबकि इसके शुरू होने में अभी पूरे तीन महीने बाकी हैं।
6/6Image Source : getty
भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। हाल ही में जब वे इंग्लैंड के टूर पर गए थे, तब दो शतक लगाने में कामयाब रहे, यही वजह है कि टॉप 5 में बने हुए हैं। अभी की बात की जाए तो उनकी रेटिंग 792 है। अब जायसवाल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट खेलते हुए दिखाई देंगे।