इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 बॉलर्स
इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 बॉलर्स
इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल अब तक कुछ युवा गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें टॉप-5 में बांग्लादेश के नाहिद राणा के अलावा भारतीय बॉलर अर्शदीप सिंह का सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर्स में नाम शामिल है।
Published : Jul 30, 2026 03:05 pm IST, Updated : Jul 30, 2026 03:05 pm IST
1/6Image Source : AP
इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2026 में एक तरफ जहां कई बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है तो वहीं कुछ गेंदबाज भी हैं जिन्होंने काफी सुर्खियां अपने प्रदर्शन के दम पर बटोरी हैं। इस साल अब तक सबसे ज्यादा गेंदबाजी से प्रभावित युवा बॉलर्स ने किया है जिसके बाद हम आपको साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपने प्रदर्शन के दम पर सभी को काफी प्रभावित किया है। नाहिद ने साल 2026 में अब तक 16 मैचों की 18 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 18.31 के औसत से 44 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 6 विकेट रहा है।
3/6Image Source : AP
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का साल 2026 में भी काफी बेहतरीन फॉर्म देखने को मिला है। आर्चर ने 19 इंटरनेशनल मैचों में 25.02 के औसत से 36 विकेट इस साल अब तक हासिल किए हैं। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53 रन देकर 4 विकेट रहा है।
4/6Image Source : AP
भारतीय टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में साल 2026 में अब तक प्रमुख गेंदबाज की भूमिका को अदा किया है। अर्शदीप सिंह ने 23 मैचों में खेलते हुए 25.51 के औसत से 33 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर 5 विकेट रहा है।
5/6Image Source : AP
न्यूजीलैंड टीम को इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज जिताने में नाथन स्मिथ ने काफी अहम भूमिका अदा की थी। नाथन ने साल 2026 में सिर्फ 13 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 23.69 के औसत से 33 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर 6 विकेट रहा है।
6/6Image Source : AP
वेस्टइंडीज का भी साल 2026 में प्रदर्शन काफी बेहतर देखने को मिला है, जिसके पीछे उनके तेज गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रही है और इसमें शमर जोसेफ का नाम प्रमुख रहा है। शमर जोसेफ ने इस साल 19 मैचों में खेलते हुए 21 पारियों में गेंदबाजी की है और 26.5 के औसत से 32 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर 5 विकेट रहा है।