IPL में सबसे ज्यादा शतकीय ओपनिंग साझेदारी करने वाली टॉप-5 जोड़ी
IPL में सबसे ज्यादा शतकीय ओपनिंग साझेदारी करने वाली टॉप-5 जोड़ी
आईपीएल में अब तक कुछ ऐसी ही ओपनिंग जोड़ियां रही हैं जिनका प्रदर्शन शानदार देखने को मिला है, जिसमें एक नाम शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी का है, जिन्होंने एक बड़े रिकॉर्ड की मिलकर बराबरी कर ली है।
Published : May 09, 2026 11:27 pm IST, Updated : May 09, 2026 11:27 pm IST
1/6Image Source : AFP
आईपीएल के इतिहास में अब तक कुछ ऐसी ओपनिंग जोड़ी देखने को मिली हैं, जिन्होंने लंबे समय तक एक फ्रेंचाइजी से खेलते हुए अहम भूमिका निभाई है और अपनी टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया है। इसमें एक नाम शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी का भी शामिल हो गया है जिनकी गिनती आईपीएल इतिहास की सफल ओपनिंग जोड़ी में की जाती है। ऐसे में हम आपको आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा शतकीय ओपनिंग साझेदारी करने वाली जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी है जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में अब तक 36 पारियों में ओपनिंग करते हुए जहां 49.62 के औसत से 1737 रन बनाए हैं तो वहीं दोनों के बीच कुल 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारियां देखने को मिली हैं।
3/6Image Source : AFP
शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की ओपनिंग जोड़ी की गिनती आईपीएल इतिहास की सबसे सफल जोड़ियों में की जाती है। दोनों ने साल 2014 से लेकर 2017 तक सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में कुल 48 पारियों में ओपनिंग करते हुए 47.23 के औसत 2220 रन बनाए हैं, जिसमें दोनों के बीच 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारियां देखने को मिली हैं।
4/6Image Source : AFP
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिसमें दोनों ने साल 2024 से लेकर अब तक गुजरात टाइटंस की तरफ से ओपनिंग करते हुए 28 पारियों में 65.18 के औसत से कुल 1760 रन बनाए हैं, जिसमें दोनों के बीच में 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारी देखने को मिली है।
5/6Image Source : AFP
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से साल 2019 से लेकर 2021 तक आईपीएल में ओपनिंग करने वाले डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी का भी कमाल का रिकॉर्ड देखने को मिलता है। वॉर्नर और बेयरस्टो ने 24 पारियों में ओपनिंग करते हुए 58.37 के औसत से 1401 रन बनाए साथ ही पांच शतकीय साझेदारी की थी।
6/6Image Source : AFP
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए साल 2022 से लेकर 2024 के आईपीएल सीजन तक ओपनिंग करने की जिम्मेदारी विराट कोहली के साथ फाफ डु प्लेसिस संभाल रहे थे, जिसमें दोनों ने 37 पारियों में ओपनिंग करते हुए जहां 51.08 के औसत से 1890 रन बनाने के साथ 5 शतकीय ओपनिंग साझेदारी की है।