WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, टॉप पर टीम इंडिया के कप्तान
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, टॉप पर टीम इंडिया के कप्तान
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का चौथा संस्करण 2025-27 जारी है, जिसमें अभी तक यदि सबसे ज्याद रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट को देखा जाए तो उसमें 2 भारतीय प्लेयर्स का नाम शामिल है।
Published : May 17, 2026 11:48 pm IST, Updated : May 17, 2026 11:48 pm IST
1/6Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का चौथा चक्र 2025-27 जारी है, जिसमें अब तक कुछ ही बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिनका कमाल बल्ले से देखने को मिला है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 के चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो उसमें अभी फिलहाल जहां 2 भारतीय टीम के हैं तो वहीं 2 खिलाड़ी इंग्लैंड के और एक ऑस्ट्रेलियाई टीम का है। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में इन सभी के बीच काफी जबरदस्त जंग भी देखने को मिलेगी।
2/6Image Source : AFP
भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इस फॉर्मेट में कप्तानी संभालने के बाद बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जिसमें वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अभी फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं। गिल ने अब तक इस WTC के इस चक्र में कुल 8 मैचों में खेलते हुए 14 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 79.16 के औसत से 950 रन बनाए हैं और उसमें उनके बल्ले से 5 शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।
3/6Image Source : AFP
जो रूट जिनकी गिनती टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में की जाती है वह WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभी दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। रूट ने अब तक इस चक्र में 10 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 19 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उनके बल्ले से 55.11 के औसत से 937 रन देखने को मिले हैं। जो रूट WTC के इस चक्र में अभी तक 5 शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं।
4/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड WTC 2025-27 के चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर हैं। हेड ने 8 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 16 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 53.31 के औसत से 853 रन बनाने के साथ तीन शतकीय और दो अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
5/6Image Source : AFP
हैरी ब्रूक जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से अपने आक्रामक खेल के तरीके से सभी को हैरान जरूर किया है, जिसके दम पर वह विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर भी लगातार दबाव बनाकर रखते हैं। ब्रूक ने WTC 2025-27 में 10 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 46.61 के औसत से 839 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2 शतकीय और चार अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
6/6Image Source : AFP
टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल जिनका पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है वह WTC 2025-27 के चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभी 5वें नंबर पर मौजूद हैं। केएल राहुल ने 9 टेस्ट मैचों की 17 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 49.75 के औसत से 796 रन बनाए हैं। राहुल ने इस दौरान तीन शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।