Published : Mar 14, 2023 01:39 pm IST, Updated : Mar 14, 2023 01:42 pm IST
1/6Image Source : AP
क्रिकेट को दुनिया के कई देशों में सबसे बड़ा स्पोर्ट माना जाता है। अक्सर लोगों की सोच होती है कि कोई क्रिकेटर है तो वो अमीर होगा। आज हम दुनिया के ऐसे ही पांच सबसे अमीर क्रिकेटरों की बात करेंगे। आइए देखते हैं आगे पूरी लिस्ट:-
2/6Image Source : Twitter
एडम गिलक्रिस्ट ($380 Million): इंटरनेशनल क्रिकेट से 2008 में संन्यास लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट बतौर कमेंटेटर नजर आते हैं। इसके अलावा उनके और भी कई बिजनेस हैं। उनकी कुल संपत्ति भारतीय राशि में करीब 3130 करोड़ रुपए है।
3/6Image Source : Facebook@SachinTendulkar
सचिन तेंदुलकर ($170 Million): क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। लेकिन पूरी दुनिया में वह नंबर 2 पर हैं। नंबर एक पर काबिज गिलक्रिस्ट की कुल संपत्ति से वह काफी पीछे हैं। भारतीय राशि में उनकी कुल संपत्ति करीब 1400 करोड़ रुपए है।
4/6Image Source : MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी ($115 Million): एमएस धोनी भारत के दूसरे और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उनकी कुल संपत्ति भारतीय राशि में करीब 947 करोड़ रुपए है। उनकी गिनती भारत ही नहीं दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है।
5/6Image Source : AP
विराट कोहली ($112 Million): मॉडर्न मास्टर और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली तीसरे सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर हैं। वह दुनियाभर की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्हें एक क्रिकेटर के साथ फिटनेस आइकन के तौर पर भी जाना जाता है। उनकी कुल संपत्ति भारतीय राशि में करीब 922 करोड़ से ज्यादा की है।
6/6Image Source : IPLT20.com
रिकी पॉन्टिंग ($75 Million): ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पॉन्टिंग सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। वह गिलक्रिस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं लेकिन दोनों की संपत्ति में जमीन-आसमान का अंतर है। पॉन्टिंग की कुल संपत्ति भारतीय राशि में तकरीबन 617 करोड़ से ज्यादा है।
(सभी खिलाड़ियों का यह डाटा कई बिजनेस मैगजीन से मिली जानकारी के बाद इकट्ठा किया गया है)