Published : Sep 26, 2025 06:30 pm IST, Updated : Sep 27, 2025 07:37 pm IST
1/5Image Source : AP
एशिया कप अब तक दो फॉर्मेट टी-20 और वनडे में खेला गया है। दोनों फॉर्मेट को मिलाकर एशिया कप 2025 में किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं, आज हम उनके बारे में बताने जा रहे हैं। दोनों फॉर्मेट को मिलाकर एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम है। उन्होंने वनडे एशिया कप में 29 और टी-20 एशिया कप में 4 विकेट सहित कुल 33 विकेट अपने नाम किए हैं।
2/5Image Source : AP
एशिया कप के इतिहास में वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टीम इंडिया के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। एशिया कप 2025 में कुलदीप अभी तक 12 शिकार कर चुके हैं, इसके अलावा वनडे एशिया कप में 19 विकेट ले चुके हैं। जिससे उनके खाते में कुल 31 विकेट हो गए हैं। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड को अपने नाम करने से तीन विकेट दूर हैं।
3/5Image Source : AP
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वह 30 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर हैं। मुरलीधरन ने ये सभी विकेट वनडे एशिया कप में लिए हैं। उन्हें टी-20 एशिया कप में खेलने का मौका नहीं मिला। मुरलीधरन का रिकॉर्ड वनडे एशिया कप में काफी अच्छा रहा है।
4/5Image Source : AP
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। वह एशिया कप में वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 29 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वह टी-20 एशिया कप में 4 और वनडे एशिया कप में 25 विकेट हासिल कर चुके हैं। जडेजा ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। इस वजह से वह एशिया कप 2025 में नहीं खेल रहे हैं।
5/5Image Source : AP
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उनके नाम एशिया कप में 28 विकेट दर्ज हैं। शाकिब टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। वह सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेल रहे हैं। शाकिब वनडे में 22 और टी-20 एशिया कप में 6 विकेट ले चुके हैं।