वनडे में महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने वाली टॉप-5 खिलाड़ी
वनडे में महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने वाली टॉप-5 खिलाड़ी
महिला वनडे क्रिकेट में मौजूदा समय में वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज का बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें वह अब महिला वनडे में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं।
Published : Sep 18, 2025 02:27 pm IST, Updated : Sep 18, 2025 02:27 pm IST
1/6Image Source : PTI
भारतीय महिला टीम की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना का आगामी वनडे वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। मंधाना के बल्ले से दूसरे वनडे में बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली जिसके दम पर वह महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं। ऐसे में हम आपको महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने वाली खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : PTI
टीम इंडिया की पूर्व कप्तान और महिला क्रिकेट में दिग्गज प्लेयर्स में शामिल मिताली राज इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं, जिसमें मिताली ने अपने वनडे करियर में जहां कुल 232 मैच खेले जिसमें उन्होंने 211 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 50.68 के बेहतरीन औसत के साथ 7805 रन बनाए, इस दौरान मिताली के बल्ले से कुल 71 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां देखने को मिली, जिसमें 7 शतकीय और 64 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
3/6Image Source : AP
इंग्लैंड टीम की पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज चार्लोट एडवर्ड्स का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। चार्लोट ने इंग्लैंड की तरफ से कुल 191 वनडे मैचों में खेलते हुए 180 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें वह 38.16 के औसत से 5992 रन बनाने में कामयाब हुई थी। वहीं चार्लोट एडवर्ड्स के बल्ले से इस दौरान 55 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां देखने को मिली जिसमें 9 शतकीय और 46 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
4/6Image Source : AP
न्यूजीलैंड महिला टीम की पूर्व कप्तान सूजी बेट्स इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उन्होंने 171 वनडे मैचों की 164 पारियों में बल्लेबाजी की और उसमें बेट्स 39.83 के औसत से 5896 रन बनाने में कामयाब हुई। सूजी बेट्स के बल्ले से इस दौरान कुल 50 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां देखने को मिली, जिसमें 13 शतकीय और 37 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।
5/6Image Source : AP
वेस्टइंडीज महिला टीम की धाकड़ बल्लेबाज स्टेफनी टेलर की गिनती आक्रामक प्लेयर्स में की जाती है। स्टेफनी टेलर ने 170 वनडे मैचों में खेलते हुए 163 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 42.25 के औसत से उन्होंने कुल 5873 रन बनाए हैं। स्टेफनी टेलर के बल्ले से इस दौरान कुल 48 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां देखने को मिली, जिसमें 7 शतकीय और 41 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
6/6Image Source : PTI
स्मृति मंधाना अब इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने साउथ अफ्रीका महिला टीम को लौरा वोल्वाडॉर्ट को पीछे छोड़ा है। स्मृति मंधाना ने अब तक 107 वनडे मैचों में खेलते हुए 107 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 47.15 के औसत से 4763 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 44 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेली हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतकीय और 32 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।