ट्रैविस हेड बनाम विराट कोहली, 75 वनडे मैचों के बाद कुछ ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
ट्रैविस हेड बनाम विराट कोहली, 75 वनडे मैचों के बाद कुछ ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
वनडे क्रिकेट में विराट कोहली के आंकड़े बेहद शानदार हैं। ऐसे में आज हमने उनकी तुलना ट्रैविस हेड से की है और बताया है कि 75 वनडे मैच के बाद दोनों के आंकड़े कैसे थे।
Published : Aug 24, 2025 02:51 pm IST, Updated : Aug 24, 2025 02:51 pm IST
1/5Image Source : Getty
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। वह इस मैच में 103 गेंदों पर 142 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके और 5 छक्के लगाए। इस बीच आज हम उनकी तुलना विराट कोहली से करेंगे और आपको बताएंगे कि 75-75 वनडे मैचों के बाद दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : Getty
ट्रैविस हेड ने अपना वनडे डेब्यू साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। वह इस फॉर्मेट में अब तक मुकाबले खेल चुके हैं। विराट कोहली की बात करें तो उनका वनडे डेब्यू साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। वह अपने करियर में 302 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है।
3/5Image Source : Getty
ट्रैविस हेड की बात करें तो वह अब तक 75 वनडे मैचों की 72 पारियों में 43.07 के औसत से 2800 रन बना चुके हैं। वहीं अगर विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने 75 मैचों की 72 पारियों में 46.62 के औसत से 2891 रन बनाए हैं। रन बनाने के मामले विराट हेड की तुलना में थोड़ा आगे हैं।
4/5Image Source : Getty
75 वनडे मैचों के दौरान ट्रैविस हेड ने 104.82 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 154 रन है। वहीं, 75 वनडे मैचों के बाद विराट कोहली ने 84.01 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 118 रन है। स्ट्राइक रेट के मामले में हेड विराट से काफी आगे हैं।
5/5Image Source : Getty
वहीं अगर अब बात करें शतकीय और अर्धशतकीय पारी की तो वहां ट्रैविस हेड ने 75 वनडे मैचों के बाद छह शतक और 17 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। वहीं अगर बात करें विराट कोहली की तो वह 75 वनडे मैचों के बाद एक सिर्फ आठ शतक और 18 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। यहां भी विराट हेड से काफी आगे हैं।