वैभव सूर्यवंशी बनाम अभिषेक शर्मा, 27 टी20 मैचों में ऐसा है दोनों प्लेयर्स का प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी बनाम अभिषेक शर्मा, 27 टी20 मैचों में ऐसा है दोनों प्लेयर्स का प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें वह 400 रन बना चुके हैं, वहीं ऐसे में उनकी तुलना मौजूदा समय के कई स्टार खिलाड़ियों के साथ देखने को मिलती है, जिसमें एक नाम अभिषेक शर्मा का भी शामिल है।
Published : Apr 30, 2026 07:49 pm IST, Updated : Apr 30, 2026 07:49 pm IST
1/6Image Source : PTI
आईपीएल 2026 के सीजन में दो युवा भारतीय खिलाड़ियों का बल्ला जमकर बोलता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें एक नाम 15 साल के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी का है तो वहीं दूसरा नाम अभिषेक शर्मा का है। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल के 19वें सीजन में 400 रनों का आंकड़ा छू चुके हैं। ऐसे में किस खिलाड़ी का ऑरेंज कैप पर कब्जा होगा इसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। वैभव सूर्यवंशी जो अपने करियर में सिर्फ दूसरा आईपीएल सीजन खेल रहे हैं उनको लेकर सभी की नजरें सबसे ज्यादा टिकी हुई हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का टी20 रिकॉर्ड की तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : PTI
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक अपने टी20 करियर में कुल 27 मुकाबले खेले हैं तो वहीं अभिषेक शर्मा 190 टी20 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का 27-27 टी20 मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 27 टी20 मैचों में खेलते हुए अब तक 42.34 के औसत से 1101 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा ने 27 टी20 मैचों में 29.15 के औसत से 554 रन बनाए थे।
3/6Image Source : PTI
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों की ही गिनती आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें वह पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने का प्रयास करते हैं। वैभव सूर्यवंशी अब तक 27 टी20 मैचों में चार शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं। अभिषेक शर्मा के बल्ले से 27 टी20 मैचों में एक शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/6Image Source : PTI
वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में ही वर्ल्ड क्रिकेट के कई दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ बड़ा शॉट आसानी से खेलते हुए दिखाई देते हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 27 टी20 मैचों में 99 छक्के और 87 चौके लगाए हैं। अभिषेक शर्मा ने 27 टी20 मैचों में 30 छक्के और 46 चौके लगाए थे।
5/6Image Source : PTI
वैभव सूर्यवंशी का 27 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ पारी को लेकर बात की जाए तो वह 144 रनों की है। वहीं अभिषेक शर्मा जो मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट में नंबर-1 बल्लेबाज हैं उनका 27 टी20 मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 107 रनों का था।
6/6Image Source : PTI
टी20 क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट काफी अहम माना जाता है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों ही इस मामले में काफी आगे दिखाई देते हैं। वैभव सूर्यवंशी का 27 टी20 मैचों में स्ट्राइक रेट 215.45 का है। अभिषेक शर्मा का 27 टी20 मैचों में स्ट्राइक रेट 142.41 का था।