वैभव सूर्यवंशी बनाम क्रिस गेल, 28 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी बनाम क्रिस गेल, 28 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय 15 साल के भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है, जिसके पीछे का बड़ा कारण आईपीएल 2026 में उनका गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करना है।
Published : May 03, 2026 02:24 pm IST, Updated : May 08, 2026 11:08 pm IST
1/6Image Source : AFP
आईपीएल 2026 के सीजन में किसी एक खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है तो वह 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ भी काफी बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के इस प्रदर्शन को देखने के बाद उनकी तुलना कई दूसरे खिलाड़ियों के साथ लगातार देखने को मिलती है। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और टी20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले महान खिलाड़ियों में शुमार क्रिस गेल के साथ तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टी20 क्रिकेट में कुल 28 मुकाबले खेले हैं तो वहीं क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में कुल 463 मैच खेले हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और क्रिस गेल का 28-28 टी20 मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड है उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 28 टी20 मैचों की 28 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40.92 के औसत से 1105 रन बनाए हैं। क्रिस गेल ने 28 टी20 मैचों की 27 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 32.86 के औसत से 756 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी अपने करियर की शुरुआत करने के साथ जिस तरह से बल्ले से कमाल दिखाया है उसने सभी को हैरान जरूर कर दिया। टी20 क्रिकेट में 28 मुकाबले खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी अब तक 4 शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं। क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में 28 मैचों में एक शतकीय और चार अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी का 28 टी20 मैचों के बाद एक मैच में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर देखा जाए को वह 144 रनों की पारी है। वहीं क्रिस गेल का 28 टी20 मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ पारी को लेकर बात की जाए तो वह 117 रनों की थी।
5/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी का अभी तक उनके टी20 करियर में काफी आक्रामक अंदाज देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 28 टी20 मैचों में खेलते हुए 88 चौके और 99 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 28 टी20 मैचों में 41 छक्के और 70 चौके लगाए थे।
6/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी और क्रिस गेल दोनों ही प्लेयर्स की गिनती टी20 फॉर्मेट के आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है। ऐसे में इनके स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें वैभव भारी पड़ते हुए दिखाई देते हैं। वैभव सूर्यवंशी का 28 टी20 मैचों में स्ट्राइक रेट 215.39 का है। वहीं क्रिस गेल का 28 टी20 मैचों में स्ट्राइक रेट 129.89 का था।