वैभव सूर्यवंशी बनाम अभिषेक शर्मा, 18 टी20 मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी बनाम अभिषेक शर्मा, 18 टी20 मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट में साल 2025 में 2 खिलाड़ियों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली जिसमें एक नाम अभिषेक शर्मा का है तो वहीं दूसरा नाम वैभव सूर्यवंशी का है।
Published : Dec 27, 2025 10:51 pm IST, Updated : Dec 27, 2025 10:51 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट में साल 2025 में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी दो ऐसे खिलाड़ी रहे जिनको लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली। अभिषेक जहां इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए नजर आए तो वहीं वैभव सूर्यवंशी का अंडर 19 क्रिकेट में कमाल देखने को मिला। ऐसे में हम आपको इन दोनों ही खिलाड़ियों का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन के बारे तुलना करते हुए बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टी20 क्रिकेट में कुल 18 मैच खेले हैं, तो वहीं अभिषेक शर्मा 168 मुकाबले खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का 18-18 टी20 मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 18 टी20 मैचों में अब तक 41.23 के औसत से 701 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा ने 18 टी20 मैचों में 24.66 के औसत से 296 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों की गिनती आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें काफी कम समय दोनों ने ही इस बात को अपने प्रदर्शन से साबित भी किया है। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 18 टी20 मैचों में अब तक 3 शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। अभिषेक शर्मा ने 18 टी20 मैचों में 2 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों ही काफी आसानी से गेंद को स्टैंड में पहुंचाते हुए दिखाई देते हैं। वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 18 टी20 मैचों में खेलते हुए कुल 62 छक्के और 53 चौके लगाए हैं। अभिषेक शर्मा का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 18 टी20 मैचों में 13 छक्के और 30 चौके लगाए थे।
5/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी का 18 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 144 रनों की पारी है। अभिषेक शर्मा का 18 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 72 रनों की पारी थी।
6/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों का 18 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें वैभव काफी आगे दिखाई देते हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 204.37 का है। वहीं अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 150.25 का था।