Published : Oct 19, 2025 06:53 pm IST, Updated : Oct 19, 2025 06:53 pm IST
1/5Image Source : AP
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं केएल राहुल ने 38 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस बीच हम आज विराट कोहली और केएल राहुल की तुलना करेंगे और आपको बताएंगे कि 86 वनडे मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : AP
विराट कोहली की बात करें तो वह अब तक 303 वनडे मैच खेल चुके हैं। वहीं केएल राहुल अब तक सिर्फ 86 मैच ही खेल पाए हैं। 86 वनडे मैचों के बाद विराट के बल्ले से 83 पारियों में 51.33 के औसत से 3696 रन आए थे। वहीं अगर केएल राहुल की बात करें तो वह अपने करियर में 86 वनडे के बाद 80 पारियों में 48.90 के औसत से 3081 रन बनाए हैं। रन बनाने के मामले में विराट केएल राहुल से आगे हैं।
3/5Image Source : AP
विराट कोहली की बात करें तो 86 वनडे मैचों के बाद वह 12 शतक लगाने में कामयाब रहे थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 21 अर्धशतक भी आए थे। बात करें केएल राहुल की तो वह 86 वनडे मैचों के बाद अब तक 18 अर्धशतक और 7 शतक लगा पाए हैं। शतक और अर्धशतक लगाने के मामले में भी विराट केएल राहुल से काफी आगे हैं।
4/5Image Source : AP
हाईएस्ट स्कोर को लेकर बात करें तो 86 वनडे मैचों के बाद केएल राहुल का हाईएस्ट स्कोर 112 रन का है। उन्होंने ये पारी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी। विराट कोहली की बात करें तो 86 वनडे मैचों के बाद उनका हाईएस्ट स्कोर एक मैच में 183 रन का था। यह पारी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी। यहां भी विराट कोहली का दबदबा देखने को मिल रहा है।
5/5Image Source : AP
विराट और केएल राहुल का स्ट्राइक रेट को लेकर बात करें तो 86 वनडे मैचों के बाद यहां केएल राहुल थोड़ा आगे हैं। केएल राहुल का स्ट्राइक रेट 86 वनडे के बाद 88.48 का है। वहीं बात करें विराट कोहली की तो इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.51 का रहा था। दोनों ही बल्लेबाज जरूरत पड़ने पर तेज गति से रन बनाने में माहिर हैं।