विराट कोहली बनाम ट्रेविस हेड, 76 वनडे मैचों के बाद आखिर कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
विराट कोहली बनाम ट्रेविस हेड, 76 वनडे मैचों के बाद आखिर कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
विराट कोहली और ट्रैविस हेड आगामी वनडे सीरीज में एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा।
Published : Oct 14, 2025 08:47 pm IST, Updated : Oct 14, 2025 08:47 pm IST
1/5Image Source : AP
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 19 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड खेलते हुए नजर आएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि इन दोनों खिलाड़ियों का 76-76 वनडे मैचों के बाद रिकॉर्ड कैसा है। विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहतरीन है और उन्हें इस फॉर्मेट का बादशाह कहा जाता है। वहीं बात करें अगर ट्रैविस हेड की तो उन्होंने भी इस फॉर्मेट में अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
2/5Image Source : AP
विराट कोहली की बात करें तो वह अब तक वनडे फॉर्मेट में 302 मैच खेल चुके हैं। वहीं अब तक ट्रैविस हेड अब तक वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं। 76 वनडे में हेड ने अब तक 73 पारियों में 44.57 के औसत से 2942 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली की बात करें तो 76 वनडे मैचों के बाद वह 73 पारियों में 47.11 के औसत से 2968 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले में हेड विराट से थोड़ा आगे हैं।
3/5Image Source : AP
विराट कोहली वनडे में बड़ी-बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। 76 वनडे मैचों के बाद वह वनडे फॉर्मेट में 8 शतक और 19 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। वहीं ट्रैविस हेड की बात करें तो वह अब 76 वनडे मैचों के बाद 7 शतक और 17 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। यहां भी हेड की तुलना में विराट का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
4/5Image Source : AP
बात करें चौके और छक्के की तो ट्रैविस हेड 76 वनडे मैचों के बाद 339 चौके और 72 छक्के लगाने में कामयाब रहे थे। वहीं विराट कोहली की बात करें तो 76 वनडे मैचों के बाद उनके बल्ले से 285 चौके और 16 छक्के देखने को मिले थे। चौके छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली की तुलना में ट्रैविस हेड काफी आगे हैं। दोनों ही बल्लेबाज इस फॉर्मेट में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
5/5Image Source : AP
बात करें हाईएस्ट स्कोर की तो ट्रैविस हेड का 76 वनडे मैचों के बाद हाईएस्ट स्कोर की तो वहा नाबाद 157 रन का है। वहीं विराट कोहली की बात करें तो 76 वनडे मैचों के बाद उनका हाईएस्ट स्कोर 118 रन का था। यहां भी ट्रेविस हेड विराट से काफी आगे हैं। वनडे क्रिकेट में इन दिनों स्ट्राइक रेट को काफी महत्त्व दी जाती है। 76 वनडे मैचों के बाद हेड का स्ट्राइक रेट 106.05 का रहा है। वहीं विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 76 वनडे मैचों के बाद 83.96 का रहा है। स्ट्राइक रेट के मामले में भी ट्रैविस हेड विराट कोहली से काफी आगे हैं।