1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से आईपीएल में इन तीन खिलाड़ियों ने जब मचाया था धमाल

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से आईपीएल में इन तीन खिलाड़ियों ने जब मचाया था धमाल

Edited By: India TV Sports Desk
Published : Jun 03, 2020 05:05 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 05:05 pm IST
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन कोरोना वायरस महामारी के कारण अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है साल के अक्टूबर महीने तक इस लीग को फिर से शुरू किया जा सकता है। हालांकि अभी सिर्फ इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं। 
1/6 Image Source : Twitter/IPL

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन कोरोना वायरस महामारी के कारण अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है साल के अक्टूबर महीने तक इस लीग को फिर से शुरू किया जा सकता है। हालांकि अभी सिर्फ इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं। 

वहीं बीसीसीआई या फिर आईपीएल की तरफ से अबतक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है लेकिन अगर इस लोकप्रिय लीग की शुरुआत होती है तो दर्शकों को एक बार फिर मैदान पर चौके और छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। वहीं इसकी उम्मीद ना के बराबर ही है कि इस दौरान दर्शक भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।
2/6 Image Source : Twitter

आईपीएल के 13वें सीजन को अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया गया है लेकिन इस लीग में कुछ खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने अपनी एक ही पारी में धुआंधार खेल का प्रदर्शन कर टूर्नामेंट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है एक पारी में बसे सबसे अधिक छक्का लगाने का। आइए जानते हैं उन तीन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने एक पारी में सबसे अधिक छक्के जड़ने का कारनामा किया है।
3/6 Image Source : Twitter/IPL

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं एबी डिविलियर्स। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले डिविलियर्स ने साल 2012 में गुजरात लायंस के खिलाफ खेली गई अपनी विस्फोटक 129 रनों की पारी में 12 छक्के लगाए थे।
4/6 Image Source : Twitter/IPL

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं एबी डिविलियर्स। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले डिविलियर्स ने साल 2012 में गुजरात लायंस के खिलाफ खेली गई अपनी विस्फोटक 129 रनों की पारी में 12 छक्के लगाए थे।

वहीं दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने साल 2008 में आरसीबी के खिलाफ केकेआर के लिए 158 रनों की धमाकेदार पारी में कुल 13 छक्के लगाए थे। 
5/6 Image Source : Twitter/IPL

वहीं दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने साल 2008 में आरसीबी के खिलाफ केकेआर के लिए 158 रनों की धमाकेदार पारी में कुल 13 छक्के लगाए थे। 

वहीं इस मामले में पहले स्थान पर क्रिस गेल का नाम आता है जिन्होंने पुणे वारियर्स के खिलाफ साल 2013 में 175 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने कुल 17 छक्के लगाए थे।   
6/6 Image Source : Twitter/IPL

Advertisement